Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

रेल पुल पर दो दोस्त कर रहे थे फोटो शूट, ट्रेन ने रौंद डाला

Railway Track Photoshoot शनिवार शाम को बरबतपुर रेल्वे स्टेशन के पास माचना नदी पर बने रेलवे पुल पर दो युवकों ने फोटो खींचने के प्रयास में अपनी जान गंवा दी। रेलवे पुल पर जब दोनों युवक फोटो खींच रहे थे तभी ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौत हो गई और दोनों के शरीर बुरी तरह से क्षत विक्षत हो गए।

शनिवार रात तक रेलवे पुलिस और शाहपुर पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी रही, लेकिन सफल नहीं हो सकी थी। रविवार को मृतकों की शिनाख्त हो सकी है। बताया जा रहा है कि रेलवे पुल पर फोटो शूट करते समय दोनों युवक बागमती एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे का शिकार हुए दोनों युवक आसपास के गांव के निवासी और आपस में दोस्त थे।

ब्लाक के ग्राम कोकोटमी में शादी में जाने का कहकर वे घर से निकले थे, लेकिन शादी में नहीं पहुंच पाए। मृतकों की पहचान मुकेश पिता मंगल सिंग उइके उम्र 21 निवासी बाकुड़ तहसील घोड़ाडोंगरी थाना सारणी और मुनील पिता पूनू मर्शकोले उम्र 20 निवासी माथनी थाना सारणी के रुप में की गई।