Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

BS Yediyurappa पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने की आत्महत्या

BS Yediyurappa: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा (BS Yediyurappa) की पोती सौंदर्या (Soundarya) ने शुक्रवार को फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। वह 30 वर्ष की थीं। शव का बॉरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल (Bowring and Lady Curzon Hospital) में पोस्टमॉर्टम हुआ। बीएस येदियुरप्पा के कार्यालय ने इसकी जानकारी दी।

पंखे से लटका मिला शव

पुलिस के अनुसार सौंदर्या ने शुक्रवार सुबह अपने वसंत नगर फ्लैट में पंखे से लटकर सुसाइड कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया कि सौंदर्या ने किस कारण ये कदम उठाया है। सौंदर्या ने डॉक्टर नीरज एस संग 2018 में विवाह किया था। दोनों एक ही हॉस्पिटल में काम करते हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजे नीरज अस्पताल के लिए निकल गए। आशंका जताई जा रही है कि नीरज के जाने के बाद ही सौंदर्या ने खौफनाक कदम उठाया। मामला तब सामने आया जब नौकरानी ने घर आकर दरवाजा खटखटाया। काफी देर तक जब गेट नहीं खुला तो उसने नीरज को सूचित किया। फिर नीरज ने भी सौंदर्या को कॉल किया। पुलिस के अनुसार फिर दरवाजा तोड़ना पड़ा।

No data found.