Wednesday, November 4, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Corona Update: कोरोना पॉजिटिव हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर

Corona Crisis: देश में कोरोना का कहर जारी है और तमाम सावधानियों के बावजूद कोरोना का वायरस बड़े-बड़े नेताओं और मंत्रियों तक पहुंच चुका है। उपराष्ट्रपति और रक्षा मंत्री के बाद अब विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर (S Jaishankar) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा जो भी पिछले कुछ दिनों में उनके संपर्क में आए हैं, वह भी जरूरी एहतियात बरतें। वहीं, कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि इस समय ओमिक्रॉन, भारत में कोरोना के बढ़ते मामलों का बड़ा कारण बनता जा रहा है।

देश की बात करें तो सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 2,86,384 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 573 मरीजों ने अपना दम तोड़ा है। ताजा जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र के मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक चह्वाण भी कोरोना से संक्रमित हो गये हैं। फिलहाल वो आइसोलेशन में हैं और संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं दिख रहे हैं।