Thursday, October 29, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Cold Day in MP: सावधान! सर्द हवाओं के साथ MP में लौटी ठंड, दिन में भी बढ़ेगी ठिठुरन

Cold Day in MP। सावधान मध्यप्रदेश में फिर से जोरदार ठंड पड़ने वाली है। प्रदेश में उत्तरी और उत्तरी-पश्चिमी तेज हवाओं ने एक बार फिर तीव्र ठंड का माहौल बना दिया है। दिन में 20 किलोमीटर की गति से चलीं सर्द हवाओं ने दिन का तापमान तेजी से गिरा दिया। लोगों ने घरों में भी ठिठुरन का अहसास किया। राजधानी में ही सोमवार का दिन का तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री कम दर्ज किया गया। दरअसल चक्रवाती सिस्टमों के एक साथ कमजोर पड़ने और बादल साफ होते ही मौसम में यह बदलाव आया है। धूप खिलने के बाद भी निचली सर्द हवाओं से ठंड का जोर बन गया है।

पहाड़ों पर जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। वहां से मैदानों की तरफ आ रही बर्फीली हवाओं से जहां रात में भी कड़ाके की ठंड फिर शुरू हो गई है। ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, होशंगाबाद, भोपाल एवं इंदौर संभागों में रात के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई।

सोमवार व मंगलवार को रात के तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। वहीं सुबह के समय ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में कोहरा छाने की संभावना है। अभी तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने के आसार हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp