Thursday, October 29, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOMEराष्ट्रीय

7th Pay Commission सेंट्रल के कर्मचारियों की सैलरी में 20 हजार रुपए का इजाफा हो सकता है

7th Pay Commission: सेंट्रल अर्थात केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द ही एक अच्छी खबर मिल सकती है। महंगाई भत्ता बढ़ने का सभी कर्मचारियों को इंतजार है। इससे उनकी सैलरी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी। अगर दिसंबर 2021 तक ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI-IW) का आंकड़ा 125 होगा। तब डीए में 3% तक वृ्द्धि हो सकती है।

महंगाई भत्ता बढ़कर होगा इतना

फिलहाल कुल महंगाई भत्ता 31% है, जो बढ़कर 34% हो सकता है। अगर डीए बढ़कर 34 प्रतिशत होता है। तब कर्मचारियों की सैलरी में 20 हजार रुपए का इजाफा हो सकता है। हालांकि महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन माना जा रहा है कि यह बढ़कर 34 फीसद हो सकता है।

20 हजार तक होगी बढ़ोतरी

वहीं दिसंबर के आखिर में कुछ विभागों में कर्मचारियों को प्रमोशन भी दिया जाता है। इसके अलावा बजट में भी फिटमेंट फैक्टर पर फैसला हो सकता है। कैबिनेट से मंजूरी मिलने पर इसे बजट के खर्च में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार महंगाई भत्ता 3% बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। 3 फीसद वृद्धि से कर्मचारियों के वेतन में 20 हजार रुपए तक बढ़ोतरी हो सकती है। सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के अनुसार सरकारी कर्मचारी के डीए का कैलकुलेशन बेसिक वेतन के आधार पर किया जाता है। फिलहाल महंगाई भत्ता 31 प्रतिशत है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp