Wednesday, November 4, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Spa सेंटर की आड़ में चल रहा था Sex Racket, पुलिस ग्राहक बनकर पहुंची तो उड़ गए होश

Sex Racket in Bhopal राजधानी के पाश इलाके अरेरा कालोनी में पुलिस ने स्पा SPA सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक कारोबार के अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा संचालक सहित 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 6 युवतियां शामिल हैं। इनमें से एक नेपाल और दो पूर्वोत्‍तर प्रदेशों की रहने वाली हैं। आरोपितों के खिलाफ अनैतिक कार्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि ग्राहक से पांच से सात हजार रुपये तक वसूल किए जाते थे।

एसीपी हबीबगंज वीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि अरेरा कालोनी ई-सात स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास एक स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य होता है। इस आधार पर पुलिस ने एक व्यक्ति को ग्राहक बनाकर ईडन स्पा सेंटर में भेजा। सूचना की तस्दीक होने पर शनिवार शाम को पुलिस टीम ने छापा मार दिया। पुलिस को स्पा के अंदर युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में मिले।

पुलिस ने मौके पर मिले सभी 11 लोगों को हिरासत में ले लिया। थाने लाने पर ग्राहकों की पहचान बावडिया कला निवासी अनिमेष मिश्रा, ईदगाह निवासी सौरभ मिहानी, बैरागढ़ निवासी नितेश लालवानी, छोला नाका निवासी राजेंद्र राय के रुप में हुई। पुलिस ने सपा सेंटर संचालक सांईनाथ नगर कोलार रोड निवासी गौरव वाधवानी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस को मौके से आपत्तिजनक सामग्री व नगदी मिली है। पकड़े गए ग्राहकों की उम्र 28 से 36 साल तक है। सभी निजी व्यापार करते है