Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

OMG फौलाद सा ये सुअर एक झटके में तोड़ दिया लोहे का गेट, VIDEO देख कर आप भी रह जाएंगे हैरान

OMG फौलाद सा ये सुअर। सूअर ऐसा जानवर है, जो देश के हर कोने में पाया जाता है। कई जगह इन्हें फसल खराब करने का जिम्मदारी माना जाता है। पहाड़ी इलाकों में इनके आतंक से लोग परेशान हो गए हैं। हद तो जब हो गई जब एक सूअर घर के मेन गेट पर लगे भारी-भरकम लोहे के दरवाजे को तोड़कर परिसर में घुस गया। सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार भागता सूअर मेन गेट को तोड़ता हुआ घर के अंदर दाखिल हो जाता है।

 

 

इंटरनेट पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। वायरल क्लिप को देखने के बाद यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग पूछ रहे हैं, ये सूअर की औलाद है या फौलाद की? वीडियो में जंगली सूअर लोहे के गेट को जोरदार टक्कर मारता है, इसके बाद गेट (दरवाजे) का जो हाल होता है, उसे देखने के बाद आप भी अंदाजा लगा सकता है कि ये जानवर कितना पॉवरफुल है, और इससे पंगा लेना खतरनाक साबित हो सकता है।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि डर से सहमा हुआ एक सूअर सड़क की तरफ से दौड़ता हुआ आता है और लोहे के दरवाजे से टकरा जाता है। ऐसा लगता है मानों कोई शिकारी उसकी पीछा कर रहा हो और वो बिना कुछ सोचे गेट में जोरदार धक्का मारता है। गेट के साथ उसकी टक्कर इतनी जोरदार होती है कि पूरा गेट ही उखड़कर धराशायी हो जाता है। सूअर की टक्कर से गेट के तीन टुकड़े हो जाते हैं।

जंगली सूअर का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, खबर लिखे जाने तक वायरल क्लिप पर 58700 से अधिक व्यूज आ चुके हैं जबकि 2900 से अधिक लोगों ने पोस्ट को लाइक किया है। कमेंट बॉक्स में एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘अम्बुजा सीमेंट का इस्तेमाल नही किया।’ आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में अक्सर तेंदुए जंगली सूअर का शिकार करते हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp