Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञान

MP Board Exam 2022 मध्य प्रदेश में बोर्ड परीक्षा टलने की संभावना, अप्रैल मई में आ सकता नया टाइमटेबल

MP Board Exam 2022 मध्यप्रदेश में कक्षा 10 वीं 12वीं परीक्षा टल सकती है। शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार MP बोर्ड Exam जो फरवरी में होना है वह अब अप्रैल मई माह में हो सकते हैं। मतलब 10वीं 12वीं की परीक्षा का कार्यक्रम फिर से जारी हो सकता है। नए टाइम टेबल को लेकर आला अधिकारियों की बैठक भी हो चुकी है। इस मामले में अब फैसला मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को लेना है। MP Board Exam 2022

24 घण्टे में कई जिलों से छात्रों के कोविड पॉजिटिव होने की खबरे

सूत्रों के मुताबिक़ बीते दिन शिक्षा विभाग के साथ स्कूलों को कोरोना काल मे बन्द करने को लेकर सीएम शिवराज सिंह की लंबी बैठक चली बाद में निर्णय लिया गया कि फिलहाल स्कूल बंद नहीं होंगे। 50 प्रतिशत क्षमता के साथ स्कूल चलते रहेंगे, लेकिन बीते 24 घण्टे में कई जिलों से छात्रों के कोविड पॉजिटिव होने की खबरे आने के बाद सरकार हरकत में आ गई है।

शिक्षा विभाग की बड़ी परेशानी आने वाले फरवरी माह में बोर्ड एग्जाम को लेकर

स्कूलों में अवकाश तक तो ठीक है शिक्षा विभाग की बड़ी परेशानी आने वाले फरवरी माह में बोर्ड एग्जाम को लेकर हैं। जिस तरह से स्कूलों में बच्चे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं ऐसे में परीक्षा कराना खतरे से खाली नहीं होगा, लिहाजा अब नए टाइम टेबल पर विचार किया जा रहा है।

जल्द बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का रुख साफ करना होगा

मंत्रालय सूत्रों के अनुसार जल्द ही एमपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सरकार का रुख साफ करना होगा, क्योंकि इसके बाद अन्य व्यवस्था भी करनी होंगी। आपको बता दें कि मध्यप्रदेश में बोर्ड परीक्षा की डेट शीट जारी हो चुकी है जिसके अनुसार यह परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होनी है। इसी तरह प्रेक्टिकल परिक्षा की भी डेट जारी की गई है मगर अब सब खटाई में है।

स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग

दरअसल विभिन्न संगठन बीते 2 सप्ताह से निरंतर स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं। एमपी में इसे लेकर सरकार पर कुछ लोग आरोप भी लगा रहे हैं। विशेषज्ञ भी इस कोरोना काल मे बच्चों को लेकर चिंता जता चुके हैं, ऐसे में अगर स्थिति बिगड़ी तो इसका पूरा ठीकरा सरकार पर ही फूटेगा। लिहाजा सरकार स्कूलों में अवकाश तथा परीक्षा की डेट भी आगे बढाने का विचार कर चुकी है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp