Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEMADHYAPRADESH

MP School News कोरोना में स्कूल खोलने का दिखने लगा असर इन जिलों में पॉजिटिव आये छात्र

MP School News मध्यप्रदेश में लगातार मांग के बावजूद स्कूल खोले रखने का खमियाजा अब दिखने लगा है। प्रदेश में अब स्कूली बच्चे कोरोना संक्रमित निकल रहे हैं। सम्भव है इसके बाद अब शायद सरकार स्कूल बंद करने का निर्णय ले। बता दें कि मध्य प्रदेश शासन के शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा था कि स्कूलों में संक्रमण का कोई आंकड़ा नहीं है पर अब नरसिंहपुर में कोरोनावायरस के कारण 3 स्कूल बंद करने पड़े। सागर में एक ही स्कूल के 11 बच्चे पॉजिटिव मिले हैं और गुना में वैक्सीनेशन के बाद 4 छात्राएं संक्रमित पाई गई हैं।

नरसिंहपुर में एक सरकारी स्कूल एवं दो प्राइवेट स्कूलों में कोरोनावायरस

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नरसिंहपुर में एक सरकारी स्कूल एवं दो प्राइवेट स्कूलों में कोरोनावायरस का संक्रमण पाए जाने के बाद उन्हें बंद कर दिया गया है। एक प्राइवेट स्कूल के प्राचार्य को एसडीएम द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत नोटिस जारी किया गया है।
स्कूलों को 1 सप्ताह के लिए बंद किया गया है। प्रशासन संक्रमित हुए शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की कांटेक्ट हिस्ट्री पता लगाने की कोशिश कर रहा है।

सागर में एक ही स्कूल के 11 विद्यार्थी संक्रमित

उधर सागर से खबर आई है कि यहां एक ही स्कूल के 11 विद्यार्थी संक्रमित पाए गए हैं। गुना जिले में वैक्सीनेशन के बाद 11 छात्रों सर्दी खांसी की शिकायत हुई। सभी की जांच की गई। 4 छात्राओं की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें हॉस्टल में आइसोलेट कर दिया गया है। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ने लगा है। माना जा रहा है कि कल अर्थात शुक्रवार को मुख्यमंत्री स्कूलों को लेकर निर्णय ले सकते हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp