Saturday, October 24, 2026
Latest:
FashionHealthज्ञान

New Makeup Tips: चेहरे पर चाहिए परफेक्ट मेकअप तो जानें कैसे चुनें सही फाउंडेशन

New Makeup Tips मेकअप करने के लिए सबसे जरूरी होता चेहरे का बेस। जिसका सही कॉम्पलेक्शन ही खूबसूरत दिखाने में मदद करता है। बाजार में फाउंडेशन के बहुत सारे शेड आते हैं। जो हर तरह की त्वचा के रंग से मेल खाते हैं। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि कौन से रंग का फाउंडेशन आपकी त्वचा से मेल खाता है। क्योंकि ज्यादा हल्के रंग के फाउंडेशन जहां त्वचा पर केक की तरह लगे हुए दिखते हैं। तो वहीं दूसरी तरफ गहरे रंग का फाउंडेशन आपकी स्किन को सांवला दिखा सकता है। ऐसे में जरूरी है ये जानना कि फाउंडेशन का सही रंग अपनी त्वचा से मेल खाता हुआ कैसे करें। तो चलिए जानें आगे की स्लाइड कैसे चुने सही फाउंडेशन।

New MakeupTips सांवली रंग के लिए फाउंडेशन

अगर आप डस्की स्किन टोन की मालकिन हैं तो हल्के रंग के फाउंडेशन का चुनाव गलती से भी ना करें। ये आपको बेहद भद्दा दिखा सकता है। इस तरह की स्किन के लिए ब्राउन शेड लिए फाउंडेशन का ही चुनाव करें।

वहीं अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इस पर लिक्विड बेस फाउंडेशन ही इस्तेमाल में लाएं। क्योंकि इस तरह के फाउंडेशन काफी हल्के होते हैं और त्वचा में आसानी से पहुंच जाते हैं। जिससे कि फाउंडेशन त्वचा में रमे हुए ही नजर आते हैं।

New MakeupTips गहरी रंग के लिए

अगर आपका कॉम्र्पलेक्शन काफी डार्क है तो ऐसी महिलाओं को हमेशा लिक्विड बेस फाउंडेशन का ब्राउन शेड ही चुनना चाहिए। क्योंकि गहरी रंगत ज्यादातर ऑयली ही होती है। हालांकि स्किन अगर ड्राई है तो क्रीमी फाउंडेशन का चुनाव कर सकती हैं।

New MakeupTips गोरी रंगत के लिए सही फाउंडेशन

गोरी रंगत के लिए हमेशा बीज रंग के फाउंडेशन का चुनाव करना चाहिए। वहीं अगर इस फाउंडेशन में पिंक कलर का शेड आता है तो ये और भी ज्यादा खूबसूरत लगता है। फाउंडेशन का शेड अगर समझ में नहीं आ रहा तो सबसे पहले इसे जॉलाइन और गर्दन पर लगाकर ट्राई करें। अगर ये त्वचा से मेल खाता है तो बेशक आप उस रंग के फाउंडेशन का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp