Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Covid-19 Update: कोरोना ने लगाई बड़ी ‘छलांग’, संक्रमण दर पहुंची 13% के पार

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के मामले देशभर में तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते 24 घंटे में कोरोना के नए 1 लाख 80 हजार के करीब मामले सामने आए हैं. कोविड-19 का पॉजिटिविटी रेट भी 13 फीसदी के पार चला गया है. उधर ओमिक्रॉन के मामलों का आंकड़ा भी 4 हजार पहुंच गया है.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में भारत में कोविड-19 के 1 लाख 79 हजार 723 नए केस सामने आए हैं और 146 संक्रमितों की मौत हो गई है. कोरोना की संक्रमण दर बढ़कर 13.29 फीसदी हो गई है. भारत में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 7 लाख 23 हजार 619 हो गई है. वहीं ओमिक्रॉन के कुल मामलों की संख्या 4 हजार 33 हो गई है.

गौरतलब है कि पिछले दिन के मुकाबले भारत में आज (सोमवार को) कोरोना वायरस के लगभग 20 हजार ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. रविवार को देश में कोरोना के 1 लाख 59 हजार 632 नए केस रजिस्टर हुए थे.

जान लें कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के नए 44 हजार 388 मामले सामने आए हैं. वहीं पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 24 हजार 287 नए केस बीते 1 दिन में रजिस्टर हुए हैं. तीसरे नंबर पर सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित दिल्ली में सामने आए. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 22 हजार 751 नए केस मिले हैं. वहीं तमिलनाडु में 12 हजार 895 और कर्नाटक में 12 हजार नए मामले रजिस्टर हुए हैं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp