Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOMEजरा हट के

OMG दो नहीं पूरे 11 बार कोरोना टीका लगवाने वाले 84 साल के इस बुजुर्ग के खिलाफ FIR

Bihar: OMG कोरोना टीकाकरण के तहत अभियान चलाकर पूरे देश में लोगों को वैक्सीन लगवाई गई। आबादी के एक बड़े हिस्से को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी है। इस बीच कुछ चुनिंदा मामले ऐसे भी हैं जिन्हें एक से ज्यादा वैक्सीन लग गई है।

बीते दिनों इसी तरह की खबर बिहार के मधेपुरा से आई थी। पता चला कि यहां के 84 साल के ब्रह्मदेव मंडल ने तीन या चार बार नहीं, पूरे 11 बार कोरोना टीका लगवा लिया है। ताजा खबर यह है कि पुलिस ने ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दायर किया है। स्थानीय स्वास्थ्य विभाग ने ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अब हरकत में आई है। ब्रह्मदेव मंडल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), धारा 419 और 420 (धोखाधड़ी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ब्रह्मदेव मंडल की धोखाधड़ी की पूरी कहानी

ब्रह्मदेव मंडल मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड के अंतर्गत औराय गांव के रहने वाले हैं। खुद ब्रह्मदेव ने बताया था कि इन्होंने पिछले 10 महीने में अलग-अलग स्थानों पर जाकर 11 बार टीका लगाया है। इनका कहना था कि टीका लगने के बाद इनके घुटने का दर्द कम हो गया। यही कारण है कि एक के बाद एक टीका लगाते गए। उन्होंने लंबे समय तक ग्रामीण चिकित्सक का भी काम किया है। वे मोबाइल नंबर बदल-बदलकर टीका लेते थे। कभी आधार कार्ड तो कभी राशन कार्ड से भी टीका लेते थे।

12वां डोज लेते समय पकड़े गए, जानिए आगे क्या होगा

12वां डोज लेते समय ब्रह्मदेव पकड़े गए। वे 12वीं बार टीका लगवाने के लिए चौसा केंद्र पहुंच थे। यहां लोगों ने उन्हें पहचान लिया। पुरैनी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनय कुमार ने मामले की जांच शुरू की थी। ब्रह्मदेव मंडल डाक विभाग के सेवानिवृत्त कर्मी हैं। अब उन पर प्रशासनिक कार्रवाई भी संभव है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp