Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

Sex Racket in Rewa रीवा की होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 5 युवतियों सहित 10 गिरफ्तार

Sex Racket in Rewa मध्यप्रदेश के रीवा में एक बड़े सेक्स रैकेट Sex Racket का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने दावा किया कि होटल में लंबे समय से यह सेक्स रैकेट चल रहा था।

रीवा जिले में पुलिस ने एक होटल पर छापेमारी की है। होटल में धड़ल्ले से सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने दबिश देकर 5 महिलाओं समेत 5 ग्राहकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही होटल संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार किया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। होटल के संचालक और मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

पिछले दिनों शिकायतें मिल रही थीं कि होटल में धड़ल्ले से रैकेट चल रहा है। पुलिस ने एक ग्राहक भेजकर शिकायतों की पुष्टि की है। उसके बाद छापेमारी की गई। रीवा एसपी नवनीत भसीन के निर्देशन पर सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास संचालित दीपलाज में पुलिस ने यह कार्रवाई की है। यहां लंबे समय से सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा था।

पुलिस लॉज से गिरफ्तार लोगों को होटल सिविल लाइन थाने में लाकर पूछताछ कर रही है। इनसे मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि इस लॉज में लंबे समय से अनैतिक कार्य चल रहा था। इसके बारे में मुखिबर से पुलिस को सूचना मिल रही थी। इसी सूचना के आधार पर रविवार की रात दबिश दी गई।

एमपी के कई बड़े शहरों में देह व्यापार के धंधे चल रहे हैं। ग्वालियर में भी पुलिस ने कार्रवाई कर चार युवतियों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि एमपी में दूसरे राज्यों से भी लड़कियां बुलाई जाती हैं, जो देह व्यापार के धंधे में लिप्त हैं।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp