Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों पर एक बार फिर सरकार मेहरबान, मिलेगा ये अलाउंस

7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों पर एक बार फिर सरकार मेहरबान हुई है. केंद्र सरकार के वे कर्मचारी जो अभी तक चिल्‍ड्रेन एजुकेशन अलाउंस (Children Education Allowance – CEA) क्‍लेम नहीं कर पाए थे, वो भी अब एजुकेशन अलाउंस पाने के हकदार होंगे. केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 2 बच्चों की शिक्षा के लिए अलाउंस मिलता है. यह प्रति बच्‍चा 2,250 रुपये है. इस तरह दो बच्चों पर कर्मचारियों को हर महीने 4,500 रुपये सैलरी में मिलेंगे.

जिन कर्मियों ने अभी तक अकादमिक सेशन मार्च 2020 से मार्च 2021 के लिए क्लेम नहीं किया है, तो वह भी अब क्‍लेम कर सकते हैं. कर्मचारी अब बिना किसी आधिकारिक डॉक्यूमेंट के एजुकेशन अलाउंस पा सकते हैं.

कोरोना काल में नहीं कर पाए क्‍लेम

सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के मुताबिक, केंद्रीय कर्मचारियों को बच्चों की एजुकेशन पर 2,250 रुपये का एजुकेशन अलाउंस मिलता है. पिछले वर्ष से कोविड-19 लॉकडाउन के कारण कर्मचारी क्लेम नहीं कर पाए और स्कूल भी बंद रहे. कोरोना के कारण केंद्र सरकार ने चिल्ड्रेन एजुकेशन अलॉउंस (CEA) क्लेम को सेल्फ सर्टिफाइड कर दिया था. इससे 25 लाख कर्मचारियों को फायदा हुआ. इस बारे में डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल और ट्रेनिंग (DoPT) ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर दिया है.

पहले कर्मचारियों को बच्चों के शिक्षा भत्ते का दावा करने के लिए स्कूल प्रमाण पत्र और अन्‍य सहायक दस्तावेज जमा करने होते थे. इसके अलावा बच्चे का रिपोर्ट कार्ड, स्व-सत्यापित प्रति और फीस की रसीद भी CEA क्‍लेम के लिए देना होता था. अब सरकार ने इनमें छूट दे दी है. अब CEA के दावे संबंधित कर्मचारियों से स्व-प्रमाणन (Self Certified) और निर्धारित तरीकों के अलावा परिणाम/रिपोर्ट कार्ड/शुल्क भुगतान के ई-मेल/SMS के प्रिंटआउट के माध्यम से किए जा सकते हैं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp