Thursday, October 29, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOME

7th Pay Commission Updates: केंद्रीय कर्मचारियों को जल्द तोहफा, 32 लाख कर्मियों के AC में 2 लाख तक डालेगी सरकार

7th Pay Commission Updates केंद्र सरकार (Central Govt) के 31 लाख से अधिक कर्मचारियों को जल्दी ही नए साल का बंपर तोहफा (New Year Gift) मिलने जा रहा है. केंद्र सरकार इस महीने महंगाई भत्ते (DA) के एरियर का भुगतान कर सकती है. सरकार पिछले 18 महीने के अटके डीए एरियर का एक साथ भुगतान करने की तैयारी में है. अगर ऐसा हुआ तो आने वाले दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों (Central Govt Employees) को एक बार में दो लाख रुपये से अधिक की मोटी रकम हाथ लग सकती है.

18 महीने से पेंडिंग है डीए का भुगतान

एक सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, एक मार्च 2019 को केंद्र सरकार के कर्मचारियों की संख्या 31.43 लाख थी. कोविड के चलते पैदा हुए हालात के कारण डीए का भुगतान 18 महीने से पेंडिंग है. ताजा खबरों की मानें तो केंद्र सरकार इन कर्मचारियों के 18 महीने के पेंडिंग डीए (Pending DA) को इस महीने क्लियर करने वाली है. अगर 18 महीने का पेंडिंग डीए भुगतान किया गया तो कई कर्मचारियों को एक बार में दो लाख रुपये से भी ज्यादा मिलने वाले हैं.

बढ़ सकता है डीए, डीआर, कंपनशेसन

खबरों की मानें तो इस बारे में सेंट्रल कैबिनेट (Central Cabinet) की अगली बैठक में फैसला लिया जा सकता है. इस बैठक में डीए और डीआर (DR) को बढ़ाने का भी फैसला हो सकता है. इसके अलावा कंपनशेसन बढ़ाने की भी तैयारी है. आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने पिछले साल अक्टूबर में डीए और डीआर को 17 फीसदी से बढ़ाकर 31 फीसदी कर दिया था.

पेंशनभोगी पूर्व कर्मचारियों को भी होगा फायदा

उल्लेखनीय है कि महंगाई को बेअसर करने के लिए केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगी (Pensioners) पूर्व कर्मचारियों को साल में दो बार डीए-डीआर की बढ़ोतरी का फायदा दिया जाता है. अगर आने वाली बैठक में 18 महीने का एरियर क्लियर करने का फैसला लिया गया तो लेवल-1 कर्मचारियों को 11,880 रुपये से लेकर 37,554 रुपये तक मिलेंगे. इसी तरह लेवल-13 कर्मचारियों को एक बार में 1,44,200 रुपये से 2,18,200 रुपये तक मिल सकते हैं.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp