HOME

Omicron A Natural Vaccine: ओमिक्रोन एक प्राकृतिक टीका..? महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य अधिकारी के दावे से विशेषज्ञ भी हैरान- Did Warning

Omicron A Natural Vaccine हाल ही मे महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया था कि ओमिक्रोन एक प्राकृतिक टीके के तौर पर काम करेगा

Omicron A Natural Vaccine नई दिल्‍ली। हाल ही मे महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने दावा किया था कि ओमिक्रोन एक प्राकृतिक टीके के तौर पर काम करेगा और यह महामारी के खात्‍मे की ओर बढ़ने में मददगार हो सकता है। इस बयान पर विशेषज्ञों ने हैरानी जताई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह धारणा कि ओमिक्रोन एक प्राकृतिक टीका है… यह बेहद खतरनाक विचार है जो गैर-जिम्मेदार लोगों द्वारा फैलाया जा रहा है। ऐसे लोग जो कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में नहीं रखते हैं।

Omicron A Natural Vaccine

विशेषज्ञों ने कहा कि COVID-19 का ओमिक्रोन वैरिएंट अन्य वेरिएंट की तुलना में बहुत अधिक संक्रामक है। हालांकि यह हल्के संक्रमण, कम मौतों का कारण बन रहा है। इससे वाहियात धारणाएं पैदा हो रही हैं कि यह एक प्राकृतिक टीके के रूप में काम कर सकता है। जाने-माने वायरोलाजिस्ट शाहिद जमील ने कहा कि यह धारणा कि ओमिक्रोन एक प्राकृतिक टीका है गैर-जिम्मेदार लोगों द्वारा फैलाया गया एक खतरनाक विचार है।

Show More
Back to top button