Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOME

Omicron Corona Symptoms बुखार, सिरदर्द या गले में खराश पीड़ित को करवाना चाहिए Covid Test

Omicron Corona Symptoms बुखार, सिरदर्द या गले में खराश पीड़ित को Covid Test करवाना यह निर्देश स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दिए गए हैं।

देश में कोरोना और खास तौर पर ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने नये निर्देश जारी किये हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को कोविड टेस्टिंग में तेजी लाने का निर्देश दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों के बीच संक्रमण फैलने से पहले ही उसकी पहचान की जा सके। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को जारी अपने नए दिशा निर्देशों में कहा है कि जिन लोगों को भी बुखार, सिरदर्द या गले में खराश की शिकायत हो, उनका कोरोना टेस्ट किया जाए। ऐसी शिकायत सभी लोगों को कोरोना संदिग्ध के तौर पर देखा जाए और उसी अनुरुप उनके आइलोसेशन और इलाज की व्यवस्था की जाए।

ओमिक्रॉन वेरिएंट के लक्षण बहुत ज्यादा नहीं होते और कई मामलों में हल्के-फुल्के या सामान्य फ्लू के लक्षणों से मिलते-जुलते होते हैं। ऐसे में मरीजों को पता नहीं चलता कि वो कोरोना संक्रमित हैं और इस वजह से वो अनजाने में ही अन्य लोगों में भी संक्रमण फैलाते रहते हैं। इस पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकारों को इस तरह के लक्षणों पर विशेष ध्यान देने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक खांसी, गले में दर्द, सांस लेने में दिक्कत, बदन में दर्द, सूंघने की शक्ति खत्म होना या स्वाद नहीं आने जैसे किसी भी लक्षण को गंंभीरता से लिया जाना चाहिए। ऐसे मामलों को कोरोना संदिग्ध मानते हुए फौरन टेस्ट करवाना चाहिए, ताकि उनकी वजह से और लोगों में ओमिक्रॉन का संक्रमण ना हो पाए। वैसे भी ओमिक्रॉन पिछले डेल्टा वेरिएंट के मुकाबले 70 गुना ज्यादा संक्रामक है। ऐसे में ज्यादा सावधानी बरतने की जरुरत है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp