Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केराष्ट्रीय

गलती से बन गया करोड़पति, खाते में थे 2 हजार अचानक आ गए 76 लाख तो कर डाली लाखों की शॉपिंग

बैंक फ्रॉड के कई मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच लखनऊ में धोखाधड़ी का अनोखा केस सामने आया है। यहां सेंट्रल बैंक की बंथरा शाखा के अकाउंट होल्डर करन शर्मा रातोरात करोड़पति बन गया। दरअसल तकनीकी खामी से उसका खाता सर्वर से लिंक हो गया। उसके खाते में 1 करोड़ से अधिक रुपए जमा हो गए। करन ने इस बात की जानकारी बैंक को नहीं दी। वह 76 लाख रुपए की शॉपिंग कर ली।

कंचनपुर सिरविया गांव के रहने वाले करन शर्मा का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की लखनऊ की बंथरा शाखा में अकाउंट है। करन एक पेट्रोल पंप पर नौकरी करता हैं। उसके खाते में 1983 रुपये थे। 17 दिसंबर को उसने डेबिट कार्ड से कुछ खरीदारी की। तब उसे पता चला कि अकाउंट में एक करोड़ से अधिक रुपए है।

कार और बाइक कर दी बुक

इसके बाद उसने जमकर पैसे उड़ाए। एक एक्सयूवी कार और बाइक बुक कर दी। पत्नी के लिए ज्वैलरी खरीद ली। करन के करीब 76 लाख रुपए की शॉपिंग कर डाली। मामले की जानकारी बैंक प्रबंधक को हुई तो उन्होंने पड़ताल कराई। पता चला कि खाता बैंक सर्वर से लिंक हो गया है। इसके बाद अकाउंट को फ्रीज किया गया। तभी भी खाते में 41.21 लाख रुपए थे। बैंक मैनेंजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने करन और उसकी पत्नी को अरेस्ट कर लिया।

डेबिट कार्ड बैंक सर्वर से लिंक

अकाउंट होल्डर का डेबिट कार्ड बैंक के सर्वर से लिंक होने का मामला खुद बैंक प्रबंधन को समझ नहीं आ रहा है। ब्रांच से लेकर हेड ऑफिस के अधिकारी शॉक्ड हैं। अधिकारियों का कहना है कि तथ्यों की जांच के लिए बैंक की आंतरिक टीम काम कर रही है

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp