Tuesday, November 3, 2026
Latest:
Corona newsHOMEराष्ट्रीय

Maharashtra Night Curfew महाराष्ट्र में आज से नाइट कर्फ्यू लागू

ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बाद महाराष्ट्र में भी नाइट कर्फ्यू (Maharashtra Night Curfew) लगा दिया गया है. आज रात से ही महाराष्ट्र में पाबंदियां जारी हो गई हैं. रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू जारी रहेगा. राज्य के किसी भी हिस्से में एक जगह पर 5 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकेंगे. सरकार की तरफ से सख्त तौर पर कहा गया है कि कोरोना नियमों (Corona rules) का उल्लंघन करने पर 500 रूपये का जुर्माना भरना पड़ेगा. साथ ही कार्यक्रम में नियम तोड़ने पर आयोजकों को 50 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है. यह जानकारी संसदीय कार्य मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब ने आज विधानसभा में दी है.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp