Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOME

Nargis Fakhri Emraan Hashmi kiss इमरान हाशमी को KISS करती रही थी Nargis Fakhri

Nargis Fakhri Emraan Hashmi kiss । बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी सीरियल किसर के नाम से ख्यात है और कई फिल्मों में खूबसूरत अभिनेत्रियों के साथ रोमांटिक सीन किए हैं, लेकिन एक बार इमरान हाशमी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि किसिंग सीन के दौरान वह खुद शर्म से लाल हो गए। हम बात कर रहे हैं फिल्म ‘अजहर’ के सेट की, जहां डायरेक्टर के कट कर देने के बाद भी नरगिस फाखरी उन्हें किस करती रहीं, जिसके बाद वह चौंक गईं।

यह पूरा किस्सा साल 2016 का है, जब इमरान हाशमी और नरगिस फाखरी की फिल्म ‘अजहर’ रिलीज हुई थी। फिल्म के गाने ‘बोल दो ना जरा’ की शूटिंग चल रही थी। अब हाल ही में इस गाने की शूटिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नरगिस और इमरान किसिंग सीन के बारे में चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इमरान को 5 बार करना पड़ा किस
वीडियो में नरगिस फाखरी कहती हैं, ‘मुझे इमरान को पांच बार किस करना था और मैं इसके लिए ज्यादा चार्ज करने वाली थी क्योंकि मुझे लगने लगा था कि यह मेरे अनुबंध में ही नहीं है। नरगिस कहती है कि मुझे पता है कि इमरान इससे बहुत खुश थे, हालांकि उन्होंने ऐसा अभिनय किया कि ‘ओह माय गॉड, मुझे सच में नहीं पता था कि क्या हो रहा है।’ वह वास्तव में झूठा है और उसे यह पसंद है’।
कट चिल्लाने के बाद भी KISS करती रहीं नरगिस
वीडियो में देखा जा सकता है कि इमरान और नरगिस का किसिंग सीक्वेंस नजर आ रहा है। निर्देशक के कट बोलने के बाद भी नरगिस ने इमरान को कसकर पकड़ लिया और किस करना जारी रखा। इस दौरान आसपास मौजूद क्रू मेंबर्स हंसने-हंसाने लगते हैं। गौरतलब है कि फिल्म ‘अजहर’ पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन की बायोपिक थी। इसमें इमरान हाशमी ने मोहम्मद अजहरुद्दीन का रोल प्ले किया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp