Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

PM किसान सम्मान निधि योजना की दसवीं किस्त किसानों के खाते में इसी महीने आयेगी

PM किसान सम्मान निधि की दसवीं किस्त का पैसा इसी महीने किसानों के बैंक एकाउंट में आने वाला है. जानकारी के अनुसार संभवत: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सरकार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि योजना का पैसा भेजने वाली है.

अगर आपने अबतक किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए खुद को इस योजना के तहत रजिस्टर्ड नहीं किया है तो देर ना करें और जल्द से जल्द अपना नाम रजिस्टर करायें.

किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य किसानों को सीधे नकद सहायता देना है. साथ ही सरकार का उद्देश्य किसानों की बिचौलिये से रक्षा भी है. यही वजह है की सरकार किसानों का किसान सम्मान निधि योजना के तहत आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाती है और पैसा सीधे उनके एकाउंट में ट्रांसफर करवाती है.

अगर अबतक आपने किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, तो आप आनलाइन इस योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और इस योजना का लाभ ले सकते हैं. अगर आपकी किसी भूल की वजह से आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है, तो आप उसे भी सुधार सकते हैं और लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

ज्ञात हो कि सरकार किसान सम्मान निधि योजना के तहत प्रतिवर्ष किसानों को 6000 रुपये देती है. किसान सम्मान निधि योजना के तहत सिर्फ उन्हीं किसानों को लाभ मिलता है जिनका नाम लाभुकों की लिस्ट में शामिल होता है. अगर आप भी योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो सबसे पहले यह चेक कर लें कि आपका नाम लाभुकों की लिस्ट में है या नहीं.

सरकार छह हजार रुपये को तीन किस्त में किसानों को देती है. यानी दो-दो हजार रुपये साल में तीन बार किसानों को दिया जाता है. किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों की लिस्ट में अपना नाम चेक करने के लिए आपको योजना के अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाना होगा. वहां जाकर आपकप Farmers Corner पर क्लिक करना होगा. इस सेक्शन में आपको Beneficiaries List दिखेगा,जहां क्लिक करके आप अपना नाम खोज सकते हैं. यहां आपको अपना नाम जिलावार ढूंढ़ना होगा.

अगर आपका नाम इस योजना के लिए रजिस्टर्ड नहीं है, तो आप घबराएं नहीं बस अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner पर क्लिक करें. उसके बाद न्यूज रजिस्ट्रेशन के काॅलम पर जाकर अपना आधार नंबर और तमाम डिटेल भर दें. बस आपका रजिस्ट्रेशन हो जायेगा

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp