Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञान

IRCTC ने टूर करने वाले लोगों का ध्यान रखते चलाई ये स्पेशल ट्रेन

IRCTC सर्दियों का मौसम में टूर पर जाने वालों के लिए खुशखबरी है. IRCTC ने टूर करने वाले लोगों का ध्यान रखते हुए मुख्य रूट्स पर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है. जयपुर, बिकानेर सहित कई दर्जनों पर्यटक स्थलों के लिए इंडियन रेलवे ने 6 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यदि आप कहीं घूमने का मन बना रहे हैं तो यहां लिस्ट देखकर ही सफर की प्लानिंग करें.

गाड़ी संख्या 04705/04706, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनल- बीकानेर स्पेशल रेलसेवा (वाया जोधपुर, समदडी, जालौर, भीलड़ी, महेसाना,अहमदाबाद) गाडी संख्या 04705, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनल स्पेशल रेलसेवा 26.12.21 व 02.01.22, रविवार को बीकानेर से 16.30 बजे रवाना होकर 27.12.21 और 03.01.22, सोमवार को 16.00 बजे बान्द्रा टर्मिनल पहुंचेगी.

ये हैं मुख्य ट्रेन

गाड़ी संख्या 04705/04706, बीकानेर-बान्द्रा एक्सप्रेस , वहीं गाड़ी संख्या 09739/09740, ढेहर का बालाजी (जयपुर)-साईनगर शिर्डी-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल (वाया कोटा, उज्जैन, भोपाल, मनमाड) गाड़ी संख्या 09739, ढेहर का बालाजी (जयपुर)-साईनगर शिर्डी स्पेशल रेलसेवा 27.12.21 व 03.01.22, सोमवार को ढेहर का बालाजी से 12.40 बजे रवाना होकर मंगलवार को 13.00 बजे साईनगर शिर्डी पहुंचेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09740, साईनगर शिर्डी-ढेहर का बालाजी (जयपुर) स्पेशल रेलसेवा दिनांक 28.12.21 व 04.01.22, मंगलवार को साईनगर शिर्डी से 18.30 बजे रवाना होकर बुधवार को 17.40 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी.

यह भी पढ़ें : IRCTC ने यात्रियों को दिया नव वर्ष गिफ्ट, अब बिना रिजर्वेशन के करें रेल में सफर

गाड़ी संख्या में 09737/09738, जयपुर-हैदराबाद-जयपुर स्पेशल सेवा (वाया अजमेर, चित्तौडगढ, रतलाम, भोपाल, अकोला, नान्देड, निजामाबाद, सिकन्दराबाद) गाड़ी संख्या 09723/09724, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर सुपरफास्ट स्पेशल (वाया अजमेर, चित्तौडगढ, रतलाम, वडोदरा, बोरीवली) गाड़ी संख्या 09723, जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 29.12.21 व 05.01.22, बुधवार को जयपुर से 08.10 बजे रवाना होकर गुरूवार को 04.55 बजे बान्द्रा टर्मिनल पहुंचेगी.

गाड़ी संख्या 09621/09622, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल (वाया जयपुर, कोटा, रतलाम, वडोदरा, बोरीवली) गाड़ी संख्या 09621, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनल सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 26.12.21 व 02.01.22, रविवार को अजमेर से 06.35 बजे रवाना होकर सोमवार को 04.15 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी. इसी प्रकार गाडी संख्या 09622, बान्द्रा टर्मिनल-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 27.12.21 व 03.010.22, सोमवार को बान्द्रा टर्मिनल से 11.15 बजे रवाना होकर मंगलवार को 09.10 बजे अजमेर पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 09619/09620, अजमेर-वास्को-द-गामा-अजमेर सुपरफास्ट स्पेशल (वाया जयपुर, कोटा, रतलाम, सूरत, पनवेल, रत्नागिरी, मडगांव) गाड़ी संख्या 09619, अजमेर-वास्को-द-गामा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा 25.12.21 व 01.01.22, शनिवार को अजमेर से 09.00 बजे रवाना होकर रविवार को 21.45 बजे वास्को-द-गामा पहुंचेगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp