Friday, October 23, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

जनरल बिपिन रावत की ससुराल शहडोल के सोहागपुर में है

जनरल बिपिन रावत की ससुराल शहडोल के सोहागपुर में है। उनकी पत्नी मधुलिका सिंह, कुंवर मृगेन्द्र सिंह की बेटी हैं। इस इलाके में लोकप्रिय कुंवर मृगेन्द्र सिंह शहडोल दो बार कांग्रेस पार्टी से विधायक भी रह चुके हैं। दोनों की शादी साल 1986 में हुई थी जब बिपिन रावत कैप्टन थे।

जनरल रावत के साले यशवर्धन सिंह ने बताया कि वे पुणे में थे, जब उन्हें प्लेन क्रैश की जानकारी मिली। उन्होंने अपने स्तर पर इसकी पुष्टि की। यशवर्धन सिंह ने कहा कि उन्हें जनरल बिपिन रावत की यात्राओं के बारे में खास जानकारी नहीं होती थी। आर्मी के प्रोटोकॉल के चलते लौट कर आने के बाद ही वे उन्हें इस बारे में बताते थे। कुछ महत्वपूर्ण होने पर उनकी बातचीत सीडीएस के एडीसी से होती थी।

दिल्ली पहुंचने को कहा गया
दुर्घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने सबसे पहले एडीसी को ही फोन लगाया था, लेकिन बात नहीं हुई क्योंकि वे भी उसी विमान में सवार थे।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp