HOMEराष्ट्रीय

Vinod Dua Passed Away; देश के जाने माने पत्रकार विनोद दुआ का निधन

देश के जाने माने पत्रकार विनोद दुआ का निधन

Vinod Dua Passed Away देश के जाने माने पत्रकार विनोद दुआ का शनिवार को 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया. दुआ ने कई समाचार चैनलों में काम किया था और पत्रकारिता के क्षेत्र में एक बड़ा नाम थे. साल 1996 में उन्हें रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.

भारत सरकार द्वारा 2008 में पत्रकारिता के लिए पद्म श्री से सम्मानित किया गया था. जून 2017 में, पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी जीवन भर की उपलब्धि के लिए, मुंबई प्रेस क्लब ने उन्हें रेडइंक पुरस्कार से सम्मानित किया था.

Show More
Back to top button