Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHज्ञान

IRCTC Updat Durg- chhapra train फरवरी तक इतने दिन नहीं चलेगी दुर्ग-छपरा ट्रेन, चेक करें पूरा टाइम टेबल

IRCTC Update घने कोहरे की मार अब रेल सेवाओं (Durg- chhapra train) पर पड़ रहा है. उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनें 28 फरवरी तक प्रभावित रहेंगी. सर्दियों में घने कोहरे को ध्यान रखते हुए रेल प्रशासन ने एक अहम फैसला लिया है. दुर्ग-छपरा-दुर्ग (Durg- chhapra train time table) ट्रेन कोहरा के कारण 01 दिसम्बर से 28 फरवरी, 2022 तक प्रभावित रहेगी. रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली के निर्देश अनुसार दिनांक 01 दिसंबर से 28 फरवरी, 2022 तक घना कोहरा होने के कारण कई गाड़ियों को रद्द कर दिया गया है.

इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर मंडल के दुर्ग से चलने वाली दुर्ग-छपरा-दुर्ग ट्रेन को दिनांक 01 दिसम्बर, 2021 से 28 फरवरी, 2022 तक विभिन्न तिथियों में रद्द किया जाएगा. ट्रेन रद्द होने की वजह से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

जानें कब प्रभावि रहेगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 15159 छपरा-दुर्ग ट्रेन बुधवार, शुक्रवार, रविवार को दिसम्बर महीने में दिनांक 01, 03, 05, 08, 10, 12, 15, 17, 19, 22, 24, 26, 29 और 31 दिसम्बर, 2021 को रद्द रहेगी. इसी तरहजनवरी महीने में दिनांक 02,05,07,09,12,14,16,19,21,23,26,28 और 30 जनवरी, 2022 को रद्द रहेगी. फरवरी महीने में दिनांक 02, 04, 06, 09, 11, 13, 16, 18, 20, 23, 25 और 27 फरवरी, 2022 को रद्द रहेगी.

15160 दुर्ग-छपरा-दुर्ग ट्रैन गुरुवार, शनिवार, सोमवार को दिसम्बर महीने में 02, 04, 06, 09,11, 13, 16, 18, 20, 23, 25, 27 और 30 दिसम्बर, 2021 को रद्द रहेगी. जनवरी महीने में दिनांक 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29 और 31 जनवरी, 2022 को रद्द रहेगी. फरवरी महीने में दिनांक 03, 05, 07, 10,12,14, 17, 19, 21, 24, 26 और 28 फरवरी, 2022 को रद्द रहेगी.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp