Monday, November 2, 2026
Latest:
Corona newsHOME

राजस्थान में एक ही परिवार में मिले Omicron Virus के 4 संदिग्ध मामले, दिल्‍ली में संख्‍या बढ़कर हुई 12

Omicron Virus भारत मे अब तक तक ओमिक्रोन के दो मामलों के मिलने की पुष्टि हुई है, लेकिन इसके संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़ती जा रही है। राजस्थान में एक ही परिवार के चार लोगों के ओमिक्रोन वैरिएंट से संक्रमित होने का संदेह है। वहीं दिल्ली में ओमिक्रोन के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है।

दक्षिण अफ्रीका से एक हफ्ते पहले जयपुर लौटे एक दंपती और उनके दो बच्चों को संक्रमित पाया गया है। इन सभी के कोरोना वैरिएंट से संक्रमित होने का संदेह है। इनके संपर्क में आए 12 लोगों में से छह संक्रमित पाए गए हैं। सभी लोगों को क्वारंटाइन किया गया है और इनके नमूने को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

दिल्ली में ओमिक्रोन वैरिएंट के संदिग्ध मरीजों की संख्या 12 हो गई है। सभी को लोक नायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार लोगों को शुक्रवार को भर्ती कराया गया, जिनमें से दो कोरोना संक्रमित मिले हैं और दो की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। इनमें से दो ब्रिटेन, एक फ्रांस और एक व्यक्ति नीदरलैंड से आया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp