Tuesday, November 3, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

MP Weather Rainfall मध्यप्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, बिजली गिरने की संभावना

MP Weather Rainfall । मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई शहरों में बुधवार सुबह से हल्के बादल छाए हुए हैं। कुछ जगर बारिश Rainfall भी हुई। बड़वानी, आलीराजपुर, झाबुआ, धार, ग्वालियर, मुरैना और श्योपुर में गुरुवार को गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है। ग्वालियर, चंबल, उज्जैन संभाग के जिलों में व इंदौर, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, राजगढ़, भोपाल व सीहोर जिले में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। आगामी 48 घंटे तक मौसम के इसी तरह बने रहने की उम्मीद है।

मौसम विज्ञानी के अनुसार बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर में बन रहे सिस्टम के अलावा एक पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में दाखिल होने के कारण मौसम बिगड़ रहा है। वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से हवाओं के साथ नमी आने लगी है। इसके चलते बादल छाने लगेंगे।

इंदौर में सुबह से ही बादल छाए रहे, शाम चार बजे बाद शहर के कई इलाकों में रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र पर रात 11.30 बजे तक 2.20 मिमी बारिश दर्ज हुई।

– इस सीजन में पहली बार दिन का अधिकतम तापामन सामान्य से 6 डिग्री कम 23.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 16.8 डिग्री दर्ज किया गया।

– दोपहर 12.30 बजे तक उत्तरी हवा 5 से 6 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली।

शाम तक उत्तरी पूर्वी हवा 10 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। दिन में धुंध व कुहासे का असर दिखाई दिया और शाम होते-होते दृश्यता दो हजार मीटर तक पहुंच गई। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वेदर स्टेशन पर शाम सात बजे तक 1.75 मिमी बारिश दर्ज हुई।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp