Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESHराष्ट्रीय

आर्यन खान के ड्रग्‍स मामले में समीर वानखेड़े नहीं करेंगे जांच, NCB टीम देखेगी मामला

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खानके ड्रग्‍स मामले में आज एक बड़ी खबर सामने आई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शुक्रवार को घोषणा की कि एजेंसी के मुंबई क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े शाहरुख खान के बेटे आर्यन के खिलाफ मामले की जांच नहीं करेंगे।

एनसीबी के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र के उप महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आर्यन खान के खिलाफ जांच सहित छह मामलों की जांच अब ड्रग रोधी एजेंसी की दिल्ली टीम करेगी। उन्होंने कहा कि यह एक प्रशासनिक निर्णय है।

इसके बाद समीर वानखेड़े ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए यह स्‍पष्‍ट किया और कहा कि दिल्ली से एनसीबी की टीम शनिवार को उन छह मामलों को संभालने के लिए मुंबई पहुंचेगी जो उन्हें स्थानांतरित किए गए हैं। मुझे जांच से नहीं हटाया गया है। अदालत में मेरी रिट याचिका थी कि मामले की जांच एक केंद्रीय एजेंसी द्वारा की जाती है।

इसलिए आर्यन मामले और समीर खान मामले की जांच दिल्ली एनसीबी की एसआईटी द्वारा की जा रही है। यह दिल्ली की एनसीबी टीमों के बीच समन्वय है। वानखेड़े ने पिछले महीने मुंबई में कथित रेव पार्टी का भंडाफोड़ किया था और आर्यन को अरबाज सेठ मर्चेंट और मुनमुन धमेचा के साथ गिरफ्तार किया था।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp