HOMEMADHYAPRADESH

Munmun Dhamecha: मुनमुन धामेचा के सागर स्थित घर में चोरी की कोशिश

Munmun Dhamecha: मुनमुन धामेचा के सागर स्थित घर में सेंधमारी की कोशिश

सागर। मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ रेव पार्टी में पकड़ी गई सागर के यादव कॉलोनी निवासी मुनमुन धामेचा के घर में बुधवार की रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात लोगों ने मुनमुन के घर का ताला तोड़ने का प्रयास किया।

ताला नहीं टूटा तो वे दरवाजा तोड़ने लगे। लेकिन इस बीच पड़ोसी जाग गए, उनके शोर मचाने पर अज्ञात आरोपित गैंती मौके पर छोड़कर भाग गए। मुनमुन के घर चोरी के प्रयास की खबर मिलते ही गोपालगंज पुलिस मौके पर पहुंची।

मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। माना जा रहा है कि मुनमुन धामेचा के घर ऐसे वीडियो या सबूत हो सकते हैं, जिससे कोई बड़ी चीज निकलकर सामने आए। इन्हीं चीजों के गायब करने के मकसद से चोरी का प्रयास हो सकता है।

मुनमुन धामेचा के पकड़े जाने के बाद जब पड़ताल की गई तो उसके भाई के दिल्ली में होने के बात सामने आई थी। वहीं मां की कुछ महीने पहले कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो चुकी है। तब से ही उसके घर में ताला पड़ा हुआ है।

Related Articles

Back to top button