Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEराष्ट्रीय

पोर्न फिल्म मामला: गहना वशिष्ठ को लगा बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की

अश्लीली फिल्म रैकेट में राज कुंद्रा (raj kundra) की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं. राज काफी वक्त से जेल में बंद हैं. राज कुंद्रा से पहले सबसे पहले जिसका नाम इस मामले में आया था वो हैं एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ.  अब गहना को एक बार फिर से इस मामले के बढ़ने पर गिरफ्तारी का डर लग रहा है. यही कारण है कि एक्ट्रेस ने जमानत के लिए गुहार लगाई है.

सेसन कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के बाद गहना ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रूख किया था. यहां भी एक्ट्रेस को झटका ही लगा है. आपको बता दें कि   याचिका में बॉम्बे हाई कोर्ट ने अभिनेत्री गहना वशिष्ठ की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है.

आपको बता दें कि हाईकोर्ट से पहले गहना वशिष्ठ ने एक सेशन कोर्ट में अग्रिम जमानत की गुहार लगाई थी. लेकिन यहां एक्ट्रेस को कोर्ट से झटका मिला था. जिसके बाद ही उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का रूख किया था. आपको बता दें कि राज कुंद्रा पोर्नोग्राफ़ी मामले में एक बार गिरफ्तार हो चुकी अभिनेत्री गहन वशिष्ठ को सेशन कोर्ट के बाद हाई कोर्ट से बड़ा झटका मिला है, जिससे लग रहा है कि एक्ट्रेस की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं.

News Updating..

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp