Saturday, October 24, 2026
Latest:
HOMEMADHYAPRADESH

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बताया जबलपुर के बैनर्जी तथा मिश्रा परिवार का पार्टी में योगदान

जबलपुर/कटनी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भाजपा की मध्यप्रदेश इकाई को टि्वटर पर टैग करते हुए बताया कि जबलपुर के बनर्जी एवं मिश्रा परिवार का भारतीय जनता पार्टी संगठन में क्या योगदान है और दोनों परिवार राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से विवाह संबंध के कारण पावर में नहीं आए हैं, बल्कि पहले से ही महत्वपूर्ण है।

जबलपुर का बनर्जी परिवार ने जनसंघ के समय से योगदान दिया

सुश्री उमा भारती ने ट्विटर पर लिखा कि ‘मैं पिछले काफी दिनों से मध्यप्रदेश में हूं। तब से एक विषय मेरी जानकारी में आया, जिस पर मैं कुछ जानकारी आपसे साझा कर रही हूं। ‘जबलपुर के बनर्जी परिवार का जनसंघ के समय से पार्टी के आधार को व्यापक करने में योगदान रहा है। श्रीमती जयश्री बनर्जी जी जबलपुर से सांसद रही हैं तथा आपातकाल के समय पर इस परिवार को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

आपको बता दें कि जबलपुर के इस परिवार का कटनी से नाता गहरा रहा है श्रीमती जय श्री बैनर्जी पति सुभाष जी के भाई विभाष चन्द्र बैनर्जी कटनी के रहने वाले हैं। वे यहां से विधायक तथा मंत्री भी रह चुके हैं।

जब बेटी मल्लिका का विवाह जेपी नड्डा से हुआ तब वो विद्यार्थी परिषद में थे

सुश्री भारती ने लिखा है कि बैनर्जी परिवार की बेटी तथा विद्यार्थी परिषद की कार्यकर्ता मल्लिका बनर्जी का विवाह हमारे आज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुआ है। उन्होंने कहा कि यह विवाह विद्यार्थी परिषद के वरिष्ठजनों के प्रस्ताव पर हुआ और श्री नड्डा विवाह के समय भाजपा में नहीं विद्यार्थी परिषद में थे।

श्रीमती कांति रावत मिश्रा 30 साल से भाजपा में हैं

इसी तरह जबलपुर की श्रीमती कांति रावत मिश्रा 30 साल से भाजपा में हैं तथा कई पदों पर रही हैं। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का विवाह श्रीमती कांतिरावत मिश्रा की बेटी से तीन साल पहले हुआ। आज से 20 साल पहले श्रीमती कांति प्रदेश में भाजपा की पदाधिकारी थीं और उस समय श्री शर्मा भी भाजपा में नहीं, बल्कि विद्यार्थी परिषद में थे।

बनर्जी और मिश्रा परिवार की हैसियत जेपी नड्डा और वीडी शर्मा के कारण नहीं

सुश्री भारती ने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा है, मध्यप्रदेश में कुछ दिनों से कुछ घिनौनी और ओछी मानसिकता वाले लोगों ने यह दुष्प्रचार करने का असफल प्रयास किया कि बनर्जी परिवार एवं मिश्रा परिवार की भाजपा में हैसियत इन दोनों के रिश्तेदारी के कारण हैं। हकीकत इसके विपरीत है। दोनों परिवार का योगदान बहुत लंबे समय से भाजपा के लिए रहा है। तथा यह हाल का संयोग है कि इन परिवारों की बेटियों के विवाह भाजपा के नेताओं से हुए हैं। इसको गलत तरीके से दुष्प्रचारित करना निंदनीय है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp