Tuesday, November 10, 2026
Latest:
ChattisgarhHOMEप्रदेशराष्ट्रीय

कलयुगी पुत्र ने मां को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

धमतरी। कलयुगी बेटा ने मार-मारकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित मानव निषाद (25) को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस सहायता केंद्र के प्रभारी एएसआइ राजकुमार साहू ने बताया कि करेलीबड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम डमकाडीह निवासी यशोदा निषाद (50) पत्नी राजेंद्र निषाद चार सितंबर को अपने पुत्र मानव निषाद (25) को काम नहीं करने और गांव में दिनभर घूमने की बात कहते हुए समझाने की कोशिश कर रही थी, तभी तैश में आकर पुत्र ने घर का दरवाजा बंद कर दिया और मां की हाथ से पिटाई शुरू कर दी।

मार से मां बुरी तरह घायल हो गई। स्वजनों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में भर्ती कराया, लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने पर जिला अस्पताल धमतरी रिफर किया गया, जहां शाम को उनकी मौत हो गई। पांच सितंबर को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए शव स्वजनों को सौंप दिया। इधर बिरेझर पुलिस आरोपित पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।