News24you

News you are looking for

7th pay commission news : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर

7th Pay Allowance 2023: केंद्रीय कर्मचारियों को मोदी सरकार का तोहफा, DA में 3 से 5 फीसदी तक की बढ़ोतरी पर फैसला जल्‍द

7th pay commission news : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर है। सरकार ने कर्मचारियों के लिए समूह बीमा योजना (CGEGIS) की टेबल जारी कर दी है। इस योजना का मुख्‍य उद्देश्‍य सेवाकाल के दौरान कर्मचारी की मौत होने पर उसके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा पहुंचाना है। यह बेनेफिट टेबल उन सभी कर्मचारियों के लिए है जो कि इस सेंट्रल गर्वनमेंट इम्‍पलॉयी ग्रुप इंश्‍योरेंस स्‍कीम के दायरे में आते हैं। कर्मचारी को इसमें योगदान देना होता है। नई टेबल जारी होने से कर्मचारियों को लाभ होगा। कोरोना संकट के बीच केंद्रीय कर्मचारियों को इस योजना से बहुत सुरक्षा मिलेगी। इस टेबल में कर्मचारी को रिटायरमेंट के समय प्राप्‍त होने वाली धनराशि के बारे में सारी जानकारी मौजूद रहती है। CGEGIS 1980 योजना में बीमा कवर किया जाता है और यह हर कर्मचारी के लिए प्रकार से सेविंग फंड का भी काम करती है। हर तीन महीने में सरकार CGEGIS की टेबल जारी करती है। जब कर्मचारी रिटायर होता है तब इस बचत कोष में जमा राशि का भुगतान उसे कर दिया जाता है।

इस टेबल के माध्‍यम से रिटायरमेंट के करीब पहुंच चुके कर्मचारियों को यह अच्‍छे से पता चल जाता है कि अब उन्‍हें सेवानिवृत्ति के बाद कुल कितना पैसा मिलने वाला है। इसके बाद जुलाई से सितंबर की तिमाही के लिए CGEGIS 1980 के तहत कर्मचारियों के लिए सेविंग फंड के लिए CGEGIS की नई टेबल 7.1 फीसदी चक्रवृद्धि तिमाही की ब्‍याज दरों के अनुसार जारी की गई है। पिछली बार सरकार ने अप्रैल 2020 में CGEGIS कार्ड की वैधता बढ़ाई थी।

जानिये किस टेबल में क्‍या है

टेबल नंबर 1 – यह टेबल 1 जनवरी 1982 से लेकर 31 दिसंबर 1989 की अवधि के बीच 10 रुपये के सबस्क्रिप्‍शन एवं 1 जनवरी 1990 के बाद से अभी तक के 15 रुपए से सबस्क्रिपशन के लिए जारी की गई है। यह टेबल इस प्रकार है।

7th pay commission news : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर

टेबल नंबर 2 : यह टेबल उन कर्मचारियों के लिए है जिन्‍होंने हर महीने 10 रुपए सबस्क्रिपशन पर 1 जनवरी 1990 से मेंबरशिप की संशोधित दर को चुना था। यह सबस्क्रिपशन उसी समय की मान्‍य है।

7th pay commission news : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए यह राहत भरी खबर