Thursday, October 22, 2026
Latest:
EMPLOYEE NEWSHOMEराष्ट्रीय

7th Pay Commission DA News आज मिल सकता है कर्मचारियों को 4 फीसदी बढ़े मंहगाई भत्ते का तोहफा

7th Pay Commission DA News आज 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। इतना ही नहीं सबकुछ ठीक रहा तो 31 मार्च तक कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन भी मिल सकता है। इसके साथ जनवरी और फरवरी महीने के एरियर का पैसा भी उनके खाते में आ सकता है।

जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ते (DA) का ऐलान अमूमन होली से पहले होता है। अगर महंगाई भत्ते में 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो केंद्रीय कर्मचारियों का महंगा मौजूदा 38 फीसदी से बढ़कर 42 प्रतिशत हो जाएगा। सितंबर 2022 में डीए में चार फीसदी की बढ़ोतरी के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों के नए साल में महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का इतजार है।

डीए बढ़ोतरी से केंद्र सरकार के कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा होगा. फ‍िलहाल 38 फीसदी के ह‍िसाब से डीए का भुगतान हो रहा है. यद‍ि इसमें 4 फीसदी की बढ़ोतरी होती है तो यह बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा. इसके बाद 18,000 रुपये की बेसिक सैलरी वालों का मासिक महंगाई भत्ता 7,560 रुपये हो जाएगा. कैलकुलेशन के हिसाब से सालाना महंगाई भत्ता बढ़कर 90,720 रुपये हो जाएगा.

इसी तरह जिन केंद्रीय कर्मचारियों का बेसिक पे अधिकतम 56 हजार रुपये है, उनको अभी 38 फीसदी की दर से 21,280 रुपये डीए मिलता है. वहीं, इसके 42 फीसदी होने पर डीए बढ़कर 23,520 रुपये हो जाएगा. यानी इन कर्मचारियों को सालाना डीए 2,82,240 रुपये हो जाएगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp