EMPLOYEE NEWSHOMEराष्ट्रीय

7th Pay Commission केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए खुशखबरी, अगले साल मंहगाई भत्ते DA में इजाफे का रास्ता साफ

7th Pay Commission: एक बार फ‍िर से केंद्रीय कर्मचार‍ियों के ल‍िए खुशखबरी आ गई है. लेबर म‍िन‍िस्‍ट्री की तरफ से जुलाई महीने के AICPI इंडेक्स के आंकड़े जारी कर द‍िये गए हैं. जून के मुकाबले इसमें 0.7 अंक का इजाफा हुआ है. जून में यह आंकड़ा 129.2 था, जो जुलाई में बढ़कर 129.9 हो गया है. इसके बढ़ने से कर्मचार‍ियों के अगले साल जनवरी में होने वाली महंगाई भत्‍ते (Dearness allowance) में बढ़ोतरी का रास्‍ता साफ हो गया है.

28 स‍ितंबर को होगी घोषणा
जुलाई से लेकर द‍िसंबर तक के AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर ही अगले साल जनवरी में महंगाई भत्‍ता बढ़ेगा. जनवरी से लेकर जून तक के आंकड़ों के आधार पर जुलाई के महंगाई भत्‍ते की घोषणा जल्‍द होने वाली है. सूत्रों का दावा है क‍ि जुलाई के महंगाई भत्‍ते का ऐलान तीसरे नवरात्र यानी 28 स‍ितंबर को सरकार की तरफ से क‍िया जाएगा. इस बार महंगाई भत्‍ते में 4 प्रत‍िशत की बढ़ोतरी होने की उम्‍मीद है.

मिलेगा दो महीने का एर‍ियर
आपको बता दें 7th Pay commission के आधार पर केंद्रीय कर्मचार‍ियों का डीए साल में दो बार जनवरी और जुलाई में बढ़ाया जाता है. इसका आधार छह महीने का AICPI इंडेक्स होता है. इस बार जुलाई में महंगाई भत्‍ता बढ़ने के बाद कर्मचार‍ियों को दो महीने के एर‍ियर के साथ स‍ितंबर माह की सैलरी म‍िलेगी.

क‍ितना बढ़ेगा डीए
इस बार महंगाई भत्‍ते में 4 प्रत‍िशत का इजाफा होने की उम्‍मीद है. इसके बाद यह बढ़कर 34 से 38 प्रत‍िशत हो जाएगा. अभी केंद्रीय कर्मचार‍ियों को सरकार की तरफ से 34 प्रत‍िशत महंगाई भत्‍ता द‍िया जा रहा है. डीए के 38 प्रत‍िशत होने से सैलरी में अच्छा उछाल आएगा.

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp