HOMEMADHYAPRADESHNeemuch

शादी समारोह से लौट रहे वाहन की टक्‍कर, 7 लोगों की मौके पर मौत,

नीमच। निकुंभ थाना क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक ट्रेलर ने क्रूजर वाहन को टक्कर मार दी है। जिसमे 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। साथ ही आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए है।

मामले में जिला कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे हैंं। मिली जानकारी के अनुसार चित्तौड़गढ़ जिले के निकुंभ थाना क्षेत्र स्थित सादलखेड़ा गांव के समीप एक ट्रेलर वाहन ओवरटेक कर रहा था।

उसी दौरान सामने से आ रहे क्रूजर वाहन को ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रूजर में सवार पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही करीब आधार दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि यह सभी लोग मध्यप्रदेश के रतलाम जिले के ग्राम आक्या निवासी है, और किसी शादी समारोह से लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कई लोग अभी भी क्रूजर वाहन में फंसे हुए है। जिन्हे जेसीबी की मदद से निकालने का प्रयास बताया जा रहा हैं। घटना की जानकारी पर निकुंभ थाना प्रभारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा है।

जिसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। घटना की जानकारी पर चित्तौड़गढ़ जिला कलेक्टर किशोर कुमार और पुलिस कप्तान दीपक भार्गव मौके पर पहुंचे है। अब तक कुल 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है।

Show More

Related Articles

Back to top button