Friday, October 30, 2026
Latest:
धर्म

30 सालों बाद कुंभ राशि में बनेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों को मिलेगी जबरदस्त कामयाबी

30 सालों बाद कुंभ राशि में बनेगी शनि-शुक्र की युति, इन राशियों को मिलेगी जबरदस्त कामयाबी Saturn-Venus Yuti 2023: जब दो ग्रह एक साथ एक ही राशि में हों, तो वैदिक ज्योतिष में इसे युति कहते हैं। आपको बता दें कि न्याय के दाता शनि देव 17 जनवरी को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

वहीं, रविवार 22 जनवरी को दोपहर 02 बजकर 23 मिनट पर शुक्रदेव भी कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष में शनि और शुक्र को मित्र माना जाता है। दोनों एक-दूसरे के कारकत्व को बढ़ाते हैं।

वहीं कुंभ राशि, शनिदेव की मूलत्रिकोण राशि है। मूलत्रिकोण राशि में सभी ग्रह अपना पूर्ण फल देते हैं। खास बात ये है कि कुंभ राशि में इन दोनों मित्र ग्रहों की युति 30 साल के बाद बनी है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के लिए ये संयोग बहुत ही शुभ फल देनेवाला है। तो आईये जानते हैं, किन राशियों के जताकों को शनि-शुक्र की युति से शुभ फल प्राप्त होंगे।

मेष राशि

आपके लिए शनि और शुक्र ग्रह की युति बहुत ही लाभदायक साबित हो सकती है। यह युति आपकी गोचर कुंडली के ग्यारहवें भाव में बनने जा रही है। ये आय का भाव माना जाता है। इसलिए इस अवधि में आपके डूबे हुए पैसे वापस मिलेंगे या निवेश किया धन बहुत मुनाफा देगा। आपने अपने कार्यक्षेत्र में जो मेहनत की है, उसका आर्थिक लाभ मिलने का समय आ गया है। नौकरी में तरक्की या वेतन-वृद्धि की संभावना है, जबकि कारोबार में जबरदस्त मुनाफा हो सकता है। इस दौरान आपकी सुख-सुविधा और ऐश्वर्य में वृद्धि होगी।

वृष राशि

इस राशि के जातकों के लिए शनि और शुक्र की युति सबसे ज्यादा फल देनेवाली है। इन दोनों का गोचर आपके दशम भाव में हो रहा है। यानी कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का भरपूर इनाम मिलनेवाला है। शनिदेव की कृपा से नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। नई और बेहतर जॉब का ऑफर भी मिल सकता है। इसके साथ ही आपकी सुख-सुविधा और ऐशो-आराम में वृद्धि होगी। आप नई जगहों पर जाएंगे और तमाम सुख-सविधाओं का लाभ उठाएंगे। कारोबार के क्षेत्र में आपको शानदार मुनाफा होनेवाला है। नये निवेश के मौके मिलेंगे और कारोबार को बढ़ाने का ये सही समय होगा।

सिंह राशि

इस राशि के लिए शनि और शुक्र ग्रह की युति उनके सातवें भाव में हो रही है। शुक्र सातवें भाव का कारक माना जाता है। इस दौरान आपका दांपत्य जीवन सुखी रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और अगर विवाह की बात चल रही हो, तो विवाह होने की भी संभावना है। इस अवधि में आप नये लोगों से जुड़ेंगे, नये संबंध बनेंगे या साझेदारी में कारोबार शुरु हो सकता है। इस दौरान आपको पत्नी का पूरा सहयोग मिलेगा और आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बिजनेस करनेवालों के लिए ये समय काफी फायदेमंद साबित होगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि देव और शुक्र की युति बहुत लाभप्रद साबित हो सकती है। यह युति आपकी राशि से दूसरे भाव में बन रही है। ये धन का भाव होता है। आपको विभिन्न स्रोतों से आय होगी और आपका बैंक बैलेंस बढ़ने वाला है। पैतृक या पारिवारिक संपत्ति मिलने के भी योग हैं। इस दौरान परिवार को पूरा सहयोग मिलेगा और आप फैमिली टाइम को एन्जॉय करेंगे। अपनी वाणी का अच्छे से प्रयोग करें, और आपको इसका फल फौरन मिलेगा। आप किसी का भी दिल जीत सकते हैं और अपने फायदे के लिए वाणी का वेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केटिंग, सेल्स आदि से जुड़े लोगों को विशेष फायदा होनेवाला है।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp