HOMEKATNIMADHYAPRADESH

2023 और 2024 के विजय संकल्प अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता: रामरतन पायल

भाजपा जिला कार्यसमिति की महत्वपूर्ण कामकाजी बैठक में हुए कई निर्णय

कटनी। जिला भारतीय जनता पार्टी BJP की महत्वपूर्ण कार्यसमिति की कामकाजी बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल Ramratan Payal ने कहा की भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता हर वक्त एक्टिव मोड में रहता है हम सिर्फ चुनाव में जनता के पास नहीं दिखते वरन हर वक्त जनता के साथ खड़े रहते हैं। सरकार की सेवा विकास तथा सुशासन एवं संगठन के मुखिया हमारे लोकप्रिय सांसद विष्णुदत्त शर्मा के कुशल मार्गदर्शन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के जनहितकारी कार्यों से 2023 में भाजपा का परचम पुनः प्रदेश में लहराएगा वहीं देश को विश्व मे नई पहचान तथा ब्रिटेन को पछाड़ने वाली अर्थव्यवस्था बनाने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में फिर एक बार भाजपा जीत की हैट्रिक लगाने के लिए तैयार है।

2023 और 2024 के विजय संकल्प अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता: रामरतन पायल

श्री पायल ने कहा कि 17 सितम्बर तक समस्त मण्डलों में बूथ शक्ति केंद्रों की बैठक किया जाना प्रस्तावित है इसके बाद 17 सितम्बर से सभी शक्ति केन्दों से बूथ तक जिला पदाधिकारी स्वयं जिला अध्यक्ष सहित सभी पहुंचेंगे। श्री पायल ने कहा कि संपन्न हुए निकाय तथा पंचायत चुनावों में कटनी जिले में भाजपा ने शानदार विजय हासिल की जिसे 100 फीसदी विजय कहें तो अतिश्योक्ति नहीं ग्राम से लेकर शहर तक लोगों ने भाजपा पर विश्वास तो जताया ही बेवजह खुश रहने वाली कांग्रेस को पूरी तरह से नकार दिया।

2023 और 2024 के विजय संकल्प अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता: रामरतन पायल

इससे पूर्व जिला कार्यसमिति की बैठक भारत माता पंडित दीनदयाल जी डॉ श्यामाप्रसाद जी कुशाभाऊ जी अटल जी के तैल चित्र समक्ष पुष्पांजलि अर्पित दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यसमिति का संचालन कर रहे जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने आगामी करणीय कार्यों की जानकारी विस्तार से रखी।

2023 और 2024 के विजय संकल्प अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता: रामरतन पायल
भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक बैठक में विभिन्न प्रस्ताव रखे गए, जिन पर उपस्थित प्रतिभागियों ने अपनी सहमति प्रदान की।

2023 और 2024 के विजय संकल्प अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता: रामरतन पायल

जिला उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी ने शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती जी, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा साथ ही दिवंगत पार्टी कार्यकर्ताओं, परिजनों के लिए शोक प्रस्ताव रखा। उपस्थिति प्रतिभागियों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

2023 और 2024 के विजय संकल्प अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता: रामरतन पायल

स्थानीय निकाय एवं पंचायत चुनावों में अभूतपूर्व जनसमर्थन के लिए प्रदेश की जनता के प्रति आभार जताने के लिए जिला महामंत्री सतीश तिवारी ने प्रस्ताव रखा जिसका समर्थन जिला मंत्री रामू साहू ने किया। वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर जिला महामंत्री चेतन हिंदुजा ने प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन जिला उपाध्यक्ष श्रीमती भावना सिंह ने किया।

मोदी@20 विषय पर आधारित पुस्तक पर जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने उद्बोधन दिया जिसमें उन्होंने कहा कि मोदी जी एक विश्व पुरुष एवं युगद्रष्टा है भारतीय संस्कृति को विश्व की सर्वोच्च सत्ता तक स्थापित करने वाले मोदी जी को आज सम्पूर्ण विश्व आदर की दृष्टि से देखता है 21 अध्यायों वाली इस मोदी @20 पुस्तक सभी लोगों को पढ़ना चाहिए तथा इसका जनसामान्य तक प्रचार होना चाहिए।

2023 और 2024 के विजय संकल्प अभियान में जुट जाएं कार्यकर्ता: रामरतन पायल
इस अवसर पर मंचासीन जिला अध्यक्ष रामरतन पायल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पीताम्बर टोपनानी, पूर्व मंत्री अलका जैन, वरिष्ठ नेता रामचन्द्र तिवारी, चमनलाल आनंद, जिला महामंत्री चेतन हिंदूजा, सतीश तिवारी, राजेश चौधरी, वरिष्ठ नेता डीडी बैनर्जी, भँवर सिंह चौहान का स्वागत किया गया। आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री राजेश चौधरी ने किया। जिला कार्यसमिति में जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा प्रकोष्ठों के अध्यक्ष जिला कार्यसमिति के सदस्य एव अपेक्षित जनों की उपस्थिति रही।

Show More

Related Articles

Back to top button