Monday, November 2, 2026
Latest:
HOMEजरा हट केज्ञान

2022 के पहले दिन क्या करें और क्या न करें? जान लीजिए वरना साल बेकार

2022 के पहले दिन क्या करें साल 2021 को खत्म होने में बस कुछ घंटे बचे हैं. लगभग पूरी दुनिया के लिए ही यह साल कोरोना महामारी के कारण काफी दुखदायी रहा. खासकर भारत में तो कोरोना की दूसरी लहर ने जो तांडव मचाया उसने हर एक शख्स को डरा दिया और अपने काम धंधे बंद करके घर में रहने पर मजबूर कर दिया. इस साल जीवन में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले. वहीं ये साल कुछ लोगों के जीवन में खुशियां भी लेकर आया है.

अब 22 से ही उम्मीदें

अब सभी को साल 2022 से काफी उम्मीदें हैं. सब उम्मीदें जता रहे हैं कि आने वाला साल सबके लिए खुशहाली लेकर आएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि नए साल के पहले दिन आपको किन कामों को करने से बचना चाहिए.साथ ही यह भी जानना जरूरी है कि नए साल के पहले दिन किन कामों को जरूर करना चाहिए.

साल 2022 के पहले दिन भूल कर भी न करें ये काम

  • नए साल के मौके पर किसी भी रूप में न तो घर में क्लेश करें और न ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति को अपमानित करें.
  • साल के पहले दिन काले कपड़ों को पहनने से परहेज करें, माना जाता है इस रंग का पहले दिन प्रयोग साल भर परेशानी लेकर आता है.
  • किसी भी रूप में साल के पहले दिन मांस और मदिरा का सेवन न करें. माना जाता है कि नए साल पर इन चीजों का प्रयोग करने से घर में आर्थिक संकट आता है.
  • नए साल पर किसी को भी पैसे उधार बिल्कुल भी न दें नहीं तो पूरे साल आपको धन की कमी रह सकती है.
  • यदि साल के पहले दिन आप नए साल के स्वागत के लिए घर में कोई पार्टी कर रहे हैं तो इस पार्टी के लिए घर में ऐसे लोगों को न बुलाएं जो झगड़ालू हों या नकारात्मक सोच रखते हों.
  • नए साल के अवसर पर घर में अंधेरा न रखें. घर की रोशनी आपके जीवन में भी उजाला लेकर आएगी.
  • नए साल के मौके पर अपना पर्स बिल्कुल भी खाली न रखें. इसका असर साल भर आपकी आर्थिक स्थिति पर रह सकता है.
  • किसी भी रूप में नए साल पर कैंची और धारदार वस्तु का प्रयोग नहीं करना चाहिए और न ही साल के पहले दिन ऐसी वस्तुओं को घर पर लाना चाहिए.
  • साल के पहले दिन घर की कोई अलमारी खाली न रखें, क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है. अत: घर की हर अलमारी में व्यवस्थित सामान अवश्य रखें, ऐसे करने से घर में साल भर सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी.

पहले ही दिन जरूर करें ये काम

  • इस साल 2022 की शुरुआत में श्री हनुमान जी की पूजा अवश्य करें.
  • साल के पहले दिन इस बार लाल कपड़े पहनना अति शुभ सिद्ध होता दिख रहा है. नए साल के पहले दिन घर के मुख्य द्वार पर ऊं या स्वास्तिक का चिन्ह अवश्य बनाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहेगा.
  • साल के पहले दिन किसी गरीब व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार अनाज दान अवश्य करें. माना जाता है कि ऐसा करने से पूरे साल आपके ऊपर मां अन्नपूर्णा की कृपा बनी रहती है.
  • वही ये भी माना जाता है कि साल के पहले दिन से ही उगते हुए सूर्य को ताबें के बर्तन में जल में गुड़ और सिंदूर मिलाकर अर्पित करना, नौकरी में कामयाबी के लिए शुभ रहता है.
  • साल के पहले दिन घर के बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर आर्शीवाद अवश्य लें और यदि आपके घर में कोई बुजुर्ग नहीं है तो आप मंदिर में जाकर किसी पुजारी या घर के अन्य किसी बड़े के पैर भी छू सकते हैं.

(यह लेख सामान्य जानकारी और आम धारणाओं पर आधारित है. news24you इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp