HOMEMADHYAPRADESH

हम मजबूर हैं कायर नहीं, हम दो बार आएंगे, दीवार पर लिख खा लिया जहर

हम मजबूर हैं कायर नहीं, हम दो बार आएंगे, दीवार पर लिख खा लिया जहर

भोपाल में एक घटना से सभी आवाक हैं । अशोक विहार कॉलोनी आनंद नगर में एक परिवार (पति-पत्नी, दो बेटियां और बूढ़ी मां) ने जहर खा लिया। इससे पहले उन्होंने दीवार पर सुसाइड नोट लिखा ताकि उसे नष्ट न किया जा सके। कुल 13 आवेदन पत्र भी दीवार पर चिपके हैं। लिखा है कि हम मजबूर हैं कायर नहीं, हम दो बार आएंगे।

सुसाइड नोट वायरल हुआ, तत्काल पुलिस पहुंची

एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि गुरुवार रात एक वीडियो सामने आया। इसमें एक परिवार के सुसाइड किए जाने की बात थी। मामले की गंभीरता को लेते हुए पिपलानी पुलिस को तत्काल मौके पर भेजा गया। न्यू अशोक विहार कॉलोनी आनंद नगर में रहने वाले 47 साल के संजीव जोशी का घर था। संजीव पेशे से मैकेनिक हैं।

वृद्ध मां और सबसे छोटी बेटी की मौत

घर के अंदर संजीव उनकी 67 वर्षीय मां नंदनी जोशी, 45 साल की पत्नी अर्चना, 19 साल की बड़ी बेटी ग्रिश्मा जोशी और 16 साल की छोटी बेटी पूर्वी जोशी बेसुध पड़ी थी। सभी को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे पूर्वी ने दम तोड़ दिया। कुछ देर बाद नंदनी की भी सांसें टूट गईं।

सुसाइड नोट में लिखा हमें इंसाफ चाहिए, हम वापस आएंगे

संजीव और उनके परिवार ने सुसाइड नोट में लिखा हमें इंसाफ चाहिए। हम वापस आएंगे। हम मजबूर हैं, कायर नहीं। हमारे हाथ का कलेवा न खोलें। हमारी मौत के लिए यह जिम्मेदार है। इस तरह से घर की सभी दीवारों पर लिखा गया है। इसका उन्होंने वीडियो बनाया। इसमें परिवार के साथ घर के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं।

परिवार से पहले पालतू कुत्ते को जहर पिलाया

वीडियो में उनका पालतू कुत्ता भी मरा हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस का कहना है कि जहर खाने से पहले पालतू कुत्ते पर जहर का ट्रायल किया गया था। जब कुत्ते की मौत हो गई तो सभी ने कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर पी लिया। हालांकि यह भी संभव है कि परिवार ने अपने पालतू कुत्ते के साथ सुसाइड करने का निश्चय किया था इसलिए उसे भी जहर दिया गया।

दीवार पर 13 आवेदन चस्पा किए हैं

दीवार पर कुछ कागज के आवेदन भी चस्पा किए गए हैं। इनकी संख्या 13 है। एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि इस मामले में जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने पुलिस को इस बारे में पहले बताया है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि सुसाइड नोट में किस-किस के नाम लिखे गए हैं और दीवार पर चिपके हुए 13 आवेदनों में क्या लिखा है।
Show More

Related Articles

Back to top button