HOMEMADHYAPRADESH

BJP Manifesto: दीपावली के एक दिन पूर्व भाजपा का संकल्प पत्र जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने किया विमोचन

भोपाल। सुख-समृद्धि की प्रतीक दिवाली के एक दिन पूर्व भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,  प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्य प्रदेश भाजपा चुनाव समिति के संयोजक व केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर तथा मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री व संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया की गरिमामयी उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र का विमोचन किया गया। संकल्प पत्र को तैयार करने में 21 दिनों तक चली जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 1500 से अधिक जन आकांक्षा पेटियों से मिले सुझाव और प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में मिले विचार शामिल है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र का नाम ‘मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा मध्य प्रदेश संकल्प पत्र 2023’ रखा गया है।

प्रमुख 10 संकल्प

  1. 5 वर्षों के लिए प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन करते हुए सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध करवाएंगे।
  2. मध्य प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे।
  3. लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ मिलेगा।
  4. एमएसपी के साथ बोनस ₹2,700 प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं ₹3,100 प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की व्यवस्था करेंगे।
  5. पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को वार्षिक ₹12,000 देंगे।
  6. तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹4,000 प्रति बोरा देना सुनिश्चित करेंगे।
  7. गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे।
  8. सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।
  9. प्रत्येक संभाग में आईआईटी के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित किया जाएगा
  10. प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे।

    BJP Manifesto: दीपावली के एक दिन पूर्व भाजपा का संकल्प पत्र जारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने किया विमोचन

Show More

Related Articles

Back to top button