News24you

News you are looking for

सुप्रीम कोर्ट से नरोत्तम मिश्रा को मिली बड़ी राहत, चुनाव आयोग के फैसले पर लगी रोक


सुप्रीम कोर्ट से नरोत्तम मिश्रा को मिली बड़ी राहत, चुनाव आयोग के फैसले पर लगी रोकनई दिल्ली, भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने नरोत्तम मिश्रा को बड़ी राहत देते हुए चुनाव आयोग द्वारा उनके खिलाफ दिए गए फैसले पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को इस मामले का दो सप्ताह में निपटारा करने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार सुबह हुई सुनवाई में नरोत्तम मिश्रा की ओर से वकील ने कहा था कि चुनाव आयोग ने एक कमेटी बनाकर अचानक यह फैसला दिया है। इसके बाद से नरोत्तम मिश्रा अपना मंत्री पद नहीं संभाल पा रहे हैं।
गौरतलब है कि चुनाव आयोग ने पेड न्यूज के एक मामले में नरोत्तम मिश्रा द्वारा जीते गए चुनाव को शून्य घोषित कर दिया था। इसके साथ ही मिश्रा के तीन साल तक चुनाव लड़ने पर बैन लगाया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *