Thursday, October 29, 2026
Latest:
Corona newsHOME

सावधान MP में बढ़ रहा कोरोना, इंदौर में मिले 45 पॉजिटिव

Corona Virus in MP : सोमवार को इंदौर में कोरोना के 45 मरीज मिले। चिंता की बात यह है कि इस दिन सिर्फ 96 सैंपल जांचे गए थे। यानी हर दूसरा सैंपल संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोग न मास्क पहन रहे हैं न सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस वक्त भी हम नहीं संभले तो हालात बिगड़ जाएंगे। कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी अगर अगले कुछ दिनों में यह आंकड़ा 100 के पार पहुंच जाए। जरूरी है कि हम कोरोना की गाइडलाइन का पालन करें। घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनें और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।

सीएमएचओ डा.बीएस सैत्या ने शहरवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने सतर्कता डोज लगवाने के लिए पात्रता हासिल कर ली है यानी जिन्हें दूसरा टीका लगवाएं नौ माह या इससे अधिक समय हो चुका है, वे अनिवार्य रूप से कोरोना की सतर्कता डोज लगवा लें। फ्रंटलाइन कोरोना वर्करों को शासकीय अस्पताल में सतर्कता डोज निश्शुल्क लगाया जा रहा है। अन्य को इसके लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ेगा। डा.सैत्या ने आमजन से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनें और थोड़ी-थोड़ी देर में सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहें।

Anubhav Shukla

Website Developer & Editor with 3 years of experience in regional news reporting and Managing News Website. Mobile: +919425156783 💬 Chat on WhatsApp