HOMEMaharastraराष्ट्रीय

Maharashtra Crisis LIVE: सियासी संकट के बीच भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद, शिंदे गुट के इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

Maharashtra Crisis LIVE: सियासी संकट के बीच भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद, शिंदे गुट के इन विधायकों को बनाया जा सकता है मंत्री

भाजपा ने शुरू की सरकार बनाने की कवायद

महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक उथल- पुथल के बीच भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाने की कवायद शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाजपा और शिंदे गुट मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। हालांकि, अभी मंत्री पद को लेकर मंथन चल रहा है। शिंदे गुट से आठ विधायक कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं। वहीं पांच राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।
10:33 AM, 28-JUN-2022

बागी विधायकों को आराम करने का आदेश- संजय राउत

डिप्टी स्पीकर द्वारा शिवसेना के बागी विधायकों को भेजे गए नोटिस और सुप्रीम कोर्ट द्वारा 11 जुलाई तक लगाई गई रोक पर शिवेसना नेता संजय राउत ने पलटवार किया है। संजय राउत ने कहा, गुवाहाटी जा चुके विधायकों के लिए महाराष्ट्र में कोई काम नहीं है। उनके लिए वहां पर 11 जुलाई तक आराम करने का आदेश दिया गया है।
10:16 AM, 28-JUN-2022

भाजपा ने महाराष्ट्र को 3 टुकड़ों में बांटने की रची साजिश: सामना में दावा

शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक बार फिर भाजपा पर हमला किया गया है। सामना में दावा किया गया है कि बीजेपी महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की साजिश रच रही है। शिवसेना ने लिखा, दिल्ली में बैठे भाजपाई नेताओं ने महाराष्ट्र को तीन टुकड़ों में बांटने की खतरनाक साजिश रची है। यह अखंड महाराष्ट्र को तबाह करने का दांव है। शिवसेना ने कहा, जो सरकार के पक्ष में खड़े हैं, उन लोगों को ईडी की फांस में फंसाकर आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है।
09:14 AM, 28-JUN-2022

राउत ने फिर साधा बागी विधायकों पर निशाना

संजय राउत ने अपने ट्विटर हैंडल पर बागी विधायकों का बिना नाम लेते हुए लिखा, ‘जहालत’ एक किस्म की मौत है, और जाहिल लोग चलती फिरती लाशें हैं। इससे पहले भी संजय राउत ने बागी विधायकों को ‘जिंदा लाश’ कहकर संबोधित किया था। उन्होंने कहा था, गुवाहाटी में वो 40 लोग जिंदा लाश हैं, उनकी आत्मा मर चुकी है। उनके इस बयान पर काफी हंगामा हुआ था।

एक और विधायक शिंदे गुट में हो सकता है शामिल

महाराष्ट्र संकट पर सुप्रीम सुनवाई के एक दिन बाद खबर है कि उद्धव खेमे का एक और विधायक शिंदे गुट में शामिल हो सकता है। हालांकि, अभी विधायक का नाम सामने नहीं आया है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने डिप्टी स्पीकर के विधायकों को भेजे गए नोटिस पर 12 जुलाई तक की रोक लगा दी है।
Show More

Related Articles

Back to top button