HOMEMADHYAPRADESH

Chunav 2022 निकाय चुनाव में भाजपा की नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी

निकाय चुनाव में भाजपा की नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी

MP Nikay Chunav 2022:  नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए बुधवार को दिनभर मंथन चलता रहा। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद ने बैठक की तो दावेदारों से भी मिले। गुरुवार को प्रस्तावित कोर ग्रुप की बैठक टल गई। अब यह 11 जून को संभावित है। उधर, पार्टी ने निकाय चुनाव में नए चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी की है। इसमें कोरोना महामारी के दौरान बेहतर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी ने सभी 16 नगर निगम में महापौर पद के प्रत्याशियों के लिए प्रभारियों से फीडबैक जुटा लिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपने स्तर पर सर्वे कराया है।

कोर ग्रुप में प्रत्याशी चयन से लेकर इस पर विचार किया जाएगा। पार्टी ने तय किया है कि निकाय चुनाव में नए चेहरों को आगे बढ़ाया जाएगा। सभी स्तर पर सामंजस्य बनाने का काम वरिष्ठ नेताओं को सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को प्रभार और गृह जिले में पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने का जिम्मा सौंपा है। वहीं, संगठन ने सभी मोर्चा-संगठनों को सक्रिय कर दिया है।

Related Articles

Back to top button