News24you

News you are looking for

संदिग्ध बाइकर्स से सावधान!, घरों में महिलाओं को झांसा देकर लूटते हैं, पन्ना SP ने जारी किए फोटो

संदिग्ध बाइकर्स से सावधान!, घरों में महिलाओं को झांसा देकर लूटते हैं, पन्ना SP ने जारी किए फोटो

दो बाइक में 4 लोग हेलमेट लगाए हुए किसी भी संदिग्ध गतिविधियों को आप देखें तो पुलिस को तत्काल खबर करें। ऐसा हम इसलिए बता रहे हैं क्योंकि 2 बाइकर्स के पन्ना पुलिस ने स्केच जारी किए हैं। यह लोग घरों में भोली भाली महिलाओं को झांसा देकर लूटते हैं।

आप भी इस फोटो को देख लीजिए 

संदिग्ध बाइकर्स से सावधान!, घरों में महिलाओं को झांसा देकर लूटते हैं, पन्ना SP ने जारी किए फोटो

पन्ना एसपी के निर्देशन में साइबर सेल द्वारा जारी किए गए संदिग्ध बदमाश बाइकर्स के सीसीटीवी स्केच जारी करने के साथ की गई अपील में कहा गया है कि आम नागरिक कृपया ध्यान दे कुछ असामाजिक तत्व मोटर साइकिलो में सवार होकर आसपास के इलाकों में घूम रहें है जो घरेलू महिलाओं को चिन्हित करके उन्हें घर में बीमारी, भूत-प्रेत बाधा को हटाने का झांसा देकर घर का सारा सामान इकट्ठा करने को बोलकर झाड़-फूँक के बहाने कीमती सामान चोरी कर भाग जाते हैं।

आज कटनी, मैहर-सतना, रीवा में इस प्रकार की वारदात को अंजाम देने की जानकारी मिली है । अगर कोई भी व्यक्ति ऐसी किसी गतिविधी को करने हेतु आपके घर आता है तो तुरन्त पुलिस को सूचना देकर इन आरोपियों को पकड़वाने में पुलिस की मदद करें। साइबर सेल कटनी ने भी इनके सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं।