HOMEMADHYAPRADESH

Patwari Trapped दमोह के हटा में 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,l

Patwari Trapped दमोह के हटा में 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार,l

Patwari Trapped दमोह में लोकायुक्त पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए एक पटवारी को रंगे हाथ पकड़ा है। पटवारी ने प्लाट की नपती पूरी करने के लिए यह रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत लोकायुक्त के सागर स्थित दफ्तर में की गई थी।

दमोह की हटा तहसील के ग्राम गैसाबाद का है। 41 वर्षीय रिंकू जैन को अपने प्लाट की नपती करानी थी। गैसाबाद पटवारी हलका 395 देवेंद्र पटेल टालमटोल कर रहा था। बाद में उसने दस हजार रुपये की रिश्वत मांग ली। रिंकू जैन ने इसकी शिकायत लोकायुक्त सागर कार्यालय को की थी। जाल बिछाया गया। तब 2 मार्च को गैसाबाद में शराब दुकान के पास पटवारी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। इस कार्यवाही में डीएसपी राजेश खेड़े, इंस्पेक्टर अभिषेक वर्मा और अन्य स्टाफ ने महती भूमिका निभाई।

Show More
Back to top button