HOMEराष्ट्रीय

वैक्सीन बनाने वाली कंपनी बायोटेक के अपने ही 50 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव

देश में कोरोना की वैक्सीन बना रही कंपनी भारत बायोटेक के अपने ही 50 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोवैक्सीन बना रही भारत बायोटेक की ज्वाइंट मैनेजिंग डायरेक्टर सुचित्रा एल्ला ने ट्ववीट कर यह जानकारी दी। इस पर कई लोगों ने कंपनी और उनकी वैक्सीन पर सवाल उठाये हैं। वैसे सुचित्रा एल्ला की ये ट्वीट राज्य सरकारों द्वारा वैक्सीन मुहैया नहीं कराने जाने की शिकायतों के जवाब में थी। कोवैक्सीन की सप्लाई को लेकर कुछ राजनेताओं की ओर की गई टिप्पणियों का जिक्र करते हुए सुचित्रा ने ट्वीट किया, “कुछ राज्यों के हमारे इरादे को लेकर शिकायत करने से निराशा होती है। हमारे 50 एंप्लॉयी कोरोना होने के कारण छुट्टी पर हैं। इसके बावजूद हम आपके लिए लॉकडाउन की स्थिति में सप्ताह में सातों दिन और 24 घंटे काम कर रहे हैं।

भारत बायोटेक के अपने ही एंप्लॉयीज के कोरोना पॉजिटिव होने को लेकर इंटरनेट पर कई लोगों ने सवाल खड़े किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि जब कंपनी खुद यह वैक्सीन बना रही है तो उसने अपने कर्मचारियों को यह क्यों नहीं लगवाई। कुछ ने कोवैक्सीन के असरदार होने पर भी सवाल उठाये हैं। उनके मुताबिक कंपनी के कर्मचारियों को खुद अपने प्रोडक्ट पर भरोसा नहीं। आपको बता दें कि कोवैक्सीन को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर डेवलप किया गया है। भारत बायोटेक शुरुआत से इससे जुड़ा रहा है और अब इसका उत्पादन कर रहा है।

Show More

Related Articles

Back to top button