HOMEMADHYAPRADESH

राजधानी भोपाल में डॉक्टर ने किया महिला डॉक्टर का रेप

राजधानी भोपाल में डॉक्टर ने किया महिला डॉक्टर का रेप

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी में एक महिला डॉक्टर ने अपनी जान पहचान वाले डॉक्टर के खिलाफ रेप की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने डॉक्टर राहुल कनाडे को गिरफ्तार किया है। इंदौर की एक महिला डॉक्टर ने उनके खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच पुरानी पहचान थी।

 

महिला डॉक्टर की उम्र 28 साल है। वह इंदौर के सरकारी मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई के साथ प्रैक्टिस करती है। आरोपी डॉ राहुल कनाडे भोपाल स्थित गांधी मेडिकल कॉलेज में एमडी के साथ प्रैक्टिस करते हैं। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच अफेयर था लेकिन बाद में ब्रेकअप हो गया था।
पुलिस को प्राप्त शिकायत के अनुसार आरोपी ने सितंबर 2020 में उसे मिलने के लिए भोपाल बुलाया। युवती उससे मिलने इंदौर से भोपाल आई। आरोपी उसे थद्दाराम कांप्लेक्स, कोहेफिजा में अपने फ्लैज में लेकर पहुंचा। जहां, उसे फ्लैट में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डॉक्टर राहुल ने उससे मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।
युवती ने बताया कि पढ़ाई के दौरान उसकी दोस्ती राहुल से हुई थी। दोनों के बीच करीबी दोस्ती थी। इसके बाद जब वह इंदौर चली गई तो दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं। मई में आरोपी उसे जरूरी बात करने के बहाने अपने फ्लैट में बुलाया। युवती ने पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा भी दिया था।
Show More

Related Articles

Back to top button