HOMEजरा हट के

ये हैं भारत की सबसे लंबे बालों वाली आकांक्षा यादव, तश्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग

ये हैं भारत की सबसे लंबे बालों वाली आकांक्षा यादव, तश्वीर देख आप भी रह जाएंगे दंग

लंबे बाल रखना हर महिला का एक सपना होता है। हालांकि बालों की केयर करना बहुत मुश्किल होता है। लेकन भारत की आकांक्षा यादव (Akanksha Yadav) ने ऐसा कर दिखाया है। उनके हेयर की लंबाई 9 फीट 10.5 इंच है। इस उपलब्धि के कारण यादव का नाम लिम्का बुक वर्ल्ड रिकॉर्ड 2020-2022 में शामिल हो गया।

आकांक्षा यादव का नाम लिम्का बुक रिकॉर्ड्स के 30वें संस्करण में सबसे लंबे बाल रखने वाली महिला के रूप में दर्ज हुआ है। अपने लंबे बालों में अलग पहचान बनाने वाली आकांक्षा महाराष्ट्र के थाणे की रहने वाली हैं।

वह सोशल मीडिया पर अपने लहराते सुंदर हेयर्स की वीडियो और फोटोज शेयर करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 12 हजार से अधिक फॉलोअर हैं।आकांक्षा का कहना है कि लंबे बालों के कारण नेशनल रिकॉर्ड बनाना बड़ी बात है। यह रिकॉर्ड बड़ा है। इससे उत्सुकता और बढ़ गई है। उन्होंने कभी अपने लंबे बालों का राज किसी को नहीं बताया है।

बता दें चीन की झी क्यूपिंग (Xie Quiping) गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सबसे लंबे बालों का खिताब रखती है। उन्होंने 2004 में रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उनके बालों की लंबाई 18 फीट 5 इंच है।

 

Show More

Related Articles

Back to top button